“भूमि पुनर्स्थापन, मरुस्थलीकरण व सूखा लचीलापन थीम” पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता पर विविध कार्यक्रम

झांसी । मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झाँसी मंडल में “भूमि पुनर्स्थापन, मरुस्थलीकरण और सूखा लचीलापन” थीम पर आधारित पर्यावरण संरक्षण हितैषी विविध कार्यक्रम आयोजित किये गए। शुरुआत मंडल रेल कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा द्वारा शाखा अधिकारीयों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षा की शपथ दिलाकर की और मंडल कार्यालय में वृक्षा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण हेतु सभी को प्रेरित किया |

इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक की अध्यक्षता में स्काउट व गाइड तथा रेल कर्मियों द्वारा मंडल रेल कार्यालय परिसर से सिनियर इंस्टिट्यूट तक पर्यावरण संरक्षण सम्बन्धी जागरूकता रैली निकाली गयी | सभी अधिकारीयों एवं महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा स्वेता सिन्हा द्वारा सिनियर इंस्टिट्यूट में रैली समापन के पश्चात् वृहद् स्तर पर वृक्षा रोपण किया गया तथा बच्चों द्वारा बनायीं गयी पर्यावरण संरक्षण सम्बंधित पेंटिंग का अवलोकन कर सराहा गया |
वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी रेलवे स्टेशन पर पर्यावरण संरक्षण से सम्बंधित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्टेशन पर उपस्थित रेल यात्रियों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया | इस दौरान मिशन लाइफ के महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया |
उल्लेखनीय है कि झाँसी मंडल में सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत मंडल के ग्वालियर ,बाँदा, चित्रकूट, महोबा ,मुरेना ,ललितपुर हमीरपुर आदि सभी स्टेशनों , कार्यालयों तथा अन्य इकाइयों में वृहद् स्तर पर वृक्षा रोपण किया गया |
झाँसी मंडल में पर्यावरण संरक्षण कई महत्वपूर्ण कदम उठाये गये, पिछले वर्ष मंडल में विभिन्न स्थानों पर लगभग 78 हजार पौधे लगाये गये हैं। पिछले वर्ष के दौरान मंडल के स्टेशन परिसरों के विभिन्न स्थानों पर सौर ऊर्जा स्थापित किए गए हैं।
मण्डल रेल चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने चिकित्सालय में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई, जिसमें सभी की अपने परिवारजनों, मित्रों व सहयोगियों से पर्यावरण अनुकूल आदत व व्यवहार तथा वृक्षारोपण के लिये प्रेरित किया गया, तत्पश्चात चिकित्सालय के रैन-बसेरा परिक्षेत्र में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ० कुलदीप स्वरूप मिश्रा, द्वारा नीम, बबूल व पीपल जैसे अति महत्वपूर्ण पौधे रोपित किये गये।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक इन्फ्रा/ विवेक मिश्रा, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) आर.डी.मौर्या तथा मुख्य परियोजना प्रबंधक पी.के. सिंह सहित सभी शाखा अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।