पचकुंइया शीतला माता मन्दिर पर चला स्वच्छता अभियान
झांसी। गहोई गौरव संस्था ने संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा के नेतृत्व में प्राचीन पचकुंइया शीतला माता मन्दिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया l
संस्थापक अध्यक्ष मन मोहन गेडा ने बताया कि सन 2020 में गहोई गौरव ने पचकुंइया मन्दिर प्रांगण पर स्थायी परियोजना के अंतर्गत मातृ छाया का निर्माण करवाया था जिसमें लगभग 2000 वर्ग फिट में शेड का निर्माण किया गया था। मंगलवार को इस परियोजना पर गहोई गौरव की टीम सभी सदस्यों के साथ पहुंची और स्वच्छता अभियान चलाया।
सभी सदस्यों ने मिलकर मन्दिर परिसर में झाड़ू लगाई एवं कचरा इकट्ठा कर ट्रॉली में भरकर बाहर फिकवाया फिर धुलाई की। निवर्तमान अध्यक्ष जुगलकिशोर गुप्ता ने कहा कि 19 मार्च से पवित्र नवरात्रि का आगमन हो रहा है। इस स्थान पर बुंदेलखण्ड का प्रसिद्ध मेला लगता हैं जिसमें भक्तों की अपार भीड़ उमड़ती है। पावन नवरात्रि में कई भक्त जूते/ चप्पल का त्याग करते हैं अतः सभी लोगो से निवेदन है कि परिसर को साफ स्वच्छ रखें, गुटका यहाँ वहाँ ना थूकें, कचरा इधर उधर न फेंक कर कचरे दान में ही डालें।
सफाई अभियान में पार्षद अरविन्द झाँ, राजेश खांगट, संजय गुप्ता, मनीष गेड़ा आदि उपस्थित रहे। स्वच्छता अभियान का संचालन महामंत्री गोपाल मर ने एवं आभार कोषाध्यक्ष अमर गुप्ता ने व्यक्त किया।














