झांसी। 8 फरवरी को झांसी-कानपुर रेल मार्ग पर गाड़ी संख्या 15065 के कोच संख्या B3 बर्थ संख्या 49 तथा कोच संख्या बी6 बर्थ संख्या 63 की खिड़की पर उरई स्टेशन निकलते ही समय लगभग 18:40 बजे पत्थर मारा दिया गया। उक्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट उरई से आरपीएफ स्टाफ घटनास्थल पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। इस दौरान राठ ओवर ब्रिज के पास लाइन के किनारे एक विक्षिप्त व्यक्ति बैठा मिला। उसके पास कुछ पत्थर रखे थे। जब आरपीएफ स्टाफ उसके पास गया तो उसने मारने के लिए पत्थर उठा लिये। इस पर उक्त पागल को किसी प्रकार शांत कर वहां से भगाया। लाइन के किनारे केवल पागल व्यक्ति के अलावा कोई दिखाई नहीं दिया जिससे ऐसा लगता है किस पत्थर मारने की घटना उक्त पागल व्यक्ति द्वारा की गई है।