झांसी। झांसी सदर विधानसभा सीट से प्रत्याशी रवि शर्मा के समर्थन में क्राफ्ट मेला मैदान में चुनावी सभा को स्बोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस समाजवादी पार्टी और बुआ भतीजा पर जमकर निशाना साधते हुए प्रदेश में योगी की सरकार बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा बुंदेलखंड का भाजपा सरकार चहुमुखी विकास करने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा रवि शर्मा को जीत की हैट्रिक दिला कर भाजपा की योगी सरकार को बनाएं।

सोमवार को झांसी की मऊरानीपुर, बरुआसागर में सभाओं के बाद झांसी विधान सभा चुनाव की जनसभा को संबोधित करने आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जहां बुंदेलखंड की पवित्र भूमि पर आए माता बहनों को जिगर के टुकड़े बताया और कहा कि वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई की भूमि पर आकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

उन्होंने कहा कि जब से मोदी जी का आशीर्वाद उत्तर प्रदेश पर आया है। हाथी और साईकिल दोनों रास्ता भटक गए हैं और हर गलियारे में कमल का फूल खिला है। जब एक समाजवादी इत्र व्यापारी के घर रेड पड़ी तो अखिलेश को बुरा लगा। मैं पूछता हूं कि अखिलेश के उस इत्र व्यापारी से क्या संबंध थे ? ये जनता जानना चाहती है। यह कहना है देश के गृहमंत्री अमित शाह का। वह यहां सोमवार को काफट मेला मैदान में झांसी में सदर सीट से प्रत्याशी रवि शर्मा को विजयी बनाने की अपील करने आए थे।
इस दौरान अमित शाह ने कहा कि मुझे 2013 का दिसंबर याद है। लोकसभा चुनाव के लिए मैं रवि के घर पर आया था। नाश्ता करके परिजनों से मुलाकात की थी। मुझे याद है रवि शर्मा समेत सभी साथी देख रहे थे कि व्यक्ति कहां से आया और क्या है? मुझे झांसी की महान जनता का आशीर्वाद मिला था। जब चुनाव समाप्त हुआ 60 छोड़िए 73 सीटें भारतीय जनता पार्टी को मिली थी। इसके बाद 2017 के चुनाव में मैं पार्टी का अध्यक्ष था और हमने कहा था कि यहां पर न बुआ आयेंगी और न ही भतीजा, यहां पर कमल ही कमल खिलेगा। और उसके बाद पूरी की पूरी बुंदेलखण्ड में 19 सीटें जीती। उसके बाद 19 का चुनाव आया उत्तर प्रदेश ने फिर एक बार 65 से ज्यादा सीटें देकर मोदी जी का सहयोग किया। जब से मोदी जी का आशीर्वाद उत्तर प्रदेश पर आया है हाथी और साईकिल दोनों रास्ता भटक गए हैं और हर गलियारे में कमल का फूल खिला है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को प्रदेश व देश की सोचने वाली सरकार चाहिए। अपने परिवार को सोचने वालों की सरकार सपा और बसपा देश के बारे में सोच सकते हैं क्या ? देश के लिए अगर कोई काम कर सकता है तो वह केवल और केवल नरेंद्र भाई मोदी है। बुंदेलखंड के लोगों को याद है न जब सरकारें बदलती थी तो सपा बसपा के समय में माफिया भी बदलते थे। मैं नाम नहीं लूंगा, पहले सपा-बसपा के जमाने में क्या होता था, अवैध खनन होता था और अवैध रूप से जमीनें छीनने का काम होता था। लेकिन अवैध खनन की जगह भाजपा डिफेंस कॉरिडोर लेकर आयी। गरीबों की भूमि माफिया छीन कर ले जाते थे। योगी सरकार ने दो हजार करोड़ की भूमि को माफियाओं से मुक्त कराया। जहां पहले दंगे और दबंगई होती थी उसके स्थान पर लोगों की प्यास बुझाने के लिए हर घर जल के नल से जल पहुंचाने की योजना बनाई जा रही है। गरीबों का शोषण होता था आज हर गरीब के घर में शौचालय पहुंचा दिया और गैस सिलेंडर पहुंचा दिया गया है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये परिवारवादी पार्टियां देश और दुनिया के लोकतंत्र पर धब्बा हैं. ये परिवारवादी पार्टियां उत्तर प्रदेश और देश का भला नहीं कर सकतीं. उन्होंने कहा कि एक कांग्रेस पार्टी है, जवाहर लाल, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और आगे भगवान जाने कौन गांधी। ये लोग देश का भला कर सकते हैं क्या? साथ ही कहा कि उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह गए, कोई और मिला ही नहीं बेटे को बिठा दिया और पूरे यूपी का बंटाधार कर दिया।

शाह ने लोगों से सवाल करते हुए कहा कि सपा के लोगों ने बुंदेलखंड की बोली के लिए कुछ किया है क्या?, हमारी फिर से सरकार बनने के बाद हम बुंदेली एकेडमी बनाकर बुंदेली बोली को मजबूत करेंगे. साथ ही कहा कि यूपी में 5 अंतरराष्ट्रीय एक्जीबिशन सेंटर बनने वाले हैं, जिसमें से एक बुंदेलखंड में बनेगा। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के पास मेहनतकश युवा हैं, विशाल भूमि है, लेकिन पानी और बिजली नहीं थी। पीएम मोदी औऱ सीएम योगी ने बुंदेलखंड के पानी के संकट को अच्छे से समझा है. हम ढेर सारी योजनाएं लाएं हैं, जिससे यहां पानी का संकट समाप्त हो जाएगा। अगर भाजपा की सरकार बनेगी तो माफियाओं का खात्मा होगा, पानी की समस्या दूर होगी, बुंदेलखंड के युवाओं को रोजी रोटी के लिए बाहर नही जाना पड़ेगा। हम बुंदेलखंड में इंडस्ट्रीज लगा रहे है। महामारी से बचने के लिए टीका करण को अखिलेश मोदी टीका बोल रहे थे और खुद बीमारी से डर कर टीका लगवाया आप लोगों ने अखिलेश की बात नही मानी तो आज सभी स्वास्थ्य है। मोदी ने देश के 130 करोड़ लोगों को टीका करण बचाया है। वरना तीसरी लहर में स्थिति खराब होती। मोदी योगी ने फ्री राशन भेजा सभी को। जनता की चिंता करते है मोदी योगी। वरना अखिलेश की सरकार तो राशन चीन भेज देती। उन्होंने कहा माता बहनों बताओ मोदी के अलावा किसी ने गरीब के घर फ्री सिलेंडर भेजा। बबीना और झांसी में पहले आठ घंटे बिजली रानी आती थी लेकिन भाजपा ने बबीना और झांसी को बीस घण्टे बिजली रानी दी। गरीबों के घरों तक मोदी योगी सरकार ने बिजली कनेक्शन पहुंचाए। हर घर में शौचालय, बिलजी, मकान दिया। किसानों को गेहूं धान एमएसपी पर खरीदने की व्यवस्था नहीं थी। भाजपा सरकार ने एमएसपी पर व्यवस्था कराई।

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड का भाजपा चहुमुखी विकास करेगी। बुंदेलखंड में डिफेंस कोरिडोर बनेगा। अखिलेश के गुंडे कट्टा, गोली बनाकर अपराध की दुनिया में युवाओं को डालते थे। लेकिन मोदी सरकार ने गोली पाकिस्तान के लिए बनवाई। उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने का काम योगी सरकार कर रही। भाजपा ने जनता को लाइट, पानी, राशन दिया अखिलेश सरकार ने गुंडे अवैध खनन, घोटाले, गरीबों का शोषण दिया।

सदर प्रत्याशी रवि को बताया मित्र

भाजपा उम्मीदवार के संबंध में कहा कि रवि मेरा मित्र है। अटल एकता पार्क स्थापित कर बुंदेलखंड को एकता का संदेश दिया। झांसी वालों को देने का काम रवि शर्मा ने किया। लक्ष्मी ताल को सुसज्जित करने का काम किया। रेलवे क्रॉसिंग पर हमेशा जाम से परेशान रहते थे 102 करोड़ की लागत से ओवर ब्रिज बनाने का शिलान्यास किया जाने वाला काम किया। कहा कि रवि शर्मा को विधायक बना कर देखिए बड़ा बनाने का काम मैं कर लूंगा ।

सपा, बसपा व कांग्रेस ने किया 370 का विरोध
मोदी जी ने देशहित में जो काम किये सपा बसपा ने उनका विरोध किया। सपा, बसपा व कांग्रेस कश्मीर से 370 हटाने का विरोध करते रहे। जो पार्टियां 370 हटाने का विरोध करने का कार्य करती है, उन्हें वोट दिया जा सकता है क्या ? खून की नदियां बहाने की बात करते थे, पसीना भी बहा पाए क्या। जनसभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने की।
जनसभा के दौरान मंच पर गृहमंत्री मध्यप्रदेश शासन नरोत्तम मिश्रा, झांसी-ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा, महापौर रामतीर्थ सिंघल, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बाबूलाल निषाद, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री नरेन्द्र बिरथरे, जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, सदस्य विधान परिषद रमा निरंजन, पूर्व मंत्री रविन्द्र शुक्ला, विधान सभा चुनाव संयोजक जगदीश साहू, पूर्व महापौर श्रीमती किरन राजू बुकसेलर, पूर्व जिलाध्यक्ष डा. जगदीश सिंह चैहान, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप सरावगी, जिला महामंत्री अतुल जैन बंटी, जिला उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे। जनसभा का संचालन डा. जगदीश सिंह चैहान एवं आभार व्यक्त जगदीश साहू ने किया।
इसके पूर्व पुलिस लाइन में बने हैलीपेड पर केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष हनुमंत सिंह नरवरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध गुबरेले, पूर्व जिलाध्यक्ष डा. जगदीश सिंह चैहान, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष सजीव श्रृंगीऋषि, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सोनी, मोहन सिंह यादव, अतुल जैन बंटी, अमित साहू, नन्दकिशोर भिलवारे, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, संजीव तिवारी, अंकुर दीक्षित, प्रमोद कुशवाहा, संजय आनंद, परमजीत सिंह मन्नी, रोहित गोठनकर, अरविन्द पुरी, प्रियांशु डे, सौरभ मिश्रा, अनुज नीखरा, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, नागेन्द्र पाल, जितेन्द्र सिंह, राहुल सैनी, अंकित साहू, अभिषेक जैन, पंकज दुबे, देवेन्द्र दुबे, दिनेश प्रताप सिंह, सुनील नैनवानी, रामनरेश तिवारी आदि ने भव्य स्वागत किया। स्वागत क्रम में चन्द्रभान राय, कंचन जायसवाल, आशीष अग्निहौत्री, डा. बाबूलाल तिवारी, मनमोहन गेडा, बालमुकुंद अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल, गिरजा तिवारी, चित्रा सिंह, अर्पणा दुबे, सुमन पुरोहित, कपिल बरसैंया, अमित सिंह जादौन, विकास कुशवाहा, संजय लौंगसन, संजीव अग्रवाल, यश मिश्रा, प्रियेश तिवारी, अरूण लहारिया, कमलेश परिहार, अभिनव सक्सेना, हेमंत पांचाल, राघवेन्द्र कुशवाहा, छोटेलाल वर्मा, राकेश रत्नाकर, जुगल किशोर शिवहरे, अनिल सुडेले, श्यामकिशोर प्रजापति, राजेन्द्र साहू, राघव वर्मा, आशीष गुप्ता, अतुल अग्रवाल, बृजेश मिश्रा, किशोरी रायकवार, अशोक जैन, राजीव राय, प्रेमनारायण साहू, राजेश श्रीवास्तव, रामबाबू यादव, सरदार बलवंत सिंह, आशीष तिवारी, विकास नगरिया, विनोद अग्रवाल, महेश अग्रवाल ने गृहमंत्री अमित शाह जी का स्वागत किया। इस दौरान नगर निगम में नेता सदन दिनेश प्रताप सिंह, उपसभापति सुनील नैनवानी, विद्या प्रकाश दुबे, श्रीमती जामवती, इंदु वर्मा, कांति छत्रपाल, प्रदीप खटीक, पुष्पेन्द्र कुमार, गीता देवी, अंशु राय, अमन राय, गायत्री गुप्ता, संजय सिंह राजपूत, गोविन्द्र नाथ, मीरा कोटिया, भरत कुमार, रामकुमारी यादव, रामकुमारी, प्रियंका साहू, जितेन्द्र सिंह, अविनाश यादव, सुरेन्द्र कुमार साहू, नीरज गुप्ता, सुशीला गोकुल दुबे, किशोरी प्रसाद रायकवार, लखन कुशवाहा, रमा कुशवाहा, अनिल सोनी, मुकेश सोनी, निर्दोष अग्रवाल, प्रदीप नगरिया, नरेन्द्र नामदेव, रिंकू वर्मा, अनूप सहगल, प्रमिला झा, प्रियांशु डे, नितिन प्रसाद सिंह, मनु सिंह, राजेश जैन, उमाशंकर राय, सरदार वीर सिंह आदि मौजूद रहे।