– प्रदेश की विभिन्न वाहिनी की दस टीमें प्रतियोगिता में ले रहीं हैं हिस्सा, रोमांचक मुकाबले 

झांसी। 33 वी वाहिनी पीएसी झांसी के परेड ग्राउंड पर 28 वी पीएसी पूर्वी जोन कुश्ती कलस्टर व बाक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ आयोजन सचिव/ सेनानायक अजीत कुमार सिन्हा ने किया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश की विभिन्न वाहिनी की 10 टीमों के 250 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

33 वी वाहिनी पीएसी के परेड ग्राउंड पर 28 वी पीएसी पूर्वी जोन कुश्ती कलस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें समूचे पीएसी ज़ोन की विभिन्न वाहिनी से दस टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें 4 वीं वाहिनी प्रयागराज, 12 वीं वाहिनी फतेहपुर, 20 वीं वाहिनी आजमगढ़, 33 वीं वाहिनी झांसी, 34 वीं वाहिनी वाराणसी, 36 वीं वाहिनी वाराणसी, 37 वीं वाहिनी कानपुर नगर, 39 वीं वाहिनी मिर्जापुर, 42 वीं वाहिनी नैनी और 48 वीं वाहिनी सोनभद्र शामिल हैं।

प्रतियोगिता का उदघाटन मैच कुश्ती फ्रीस्टाइल के 65 किलो भार वर्ग में 20 वीं वाहिनी आजमगढ़ के आरक्षी राजकुमार एवं 70 किलो भार वर्ग में 4वीं वाहिनी प्रयागराज के आरक्षी शिवम् सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में बाक्सिंग प्रतियोगिता में 80 किलो भार वर्ग में 33 वीं वाहिनी झांसी के कुलदीप यादव व 39 वीं वाहिनी मिर्जापुर के आरक्षी प्रियांशु के बीच कड़ा मुकाबला रहा जिसे अम्पायर द्वारा ड्रा घोषित कर दिया गया। प्रतियोगिता का समापन 11 मार्च को होगा।

इस अवसर पर एसपी ग्रामीण गोपीनाथ सोनी, सहायक सेना नायक इश्तियाक अहमद, शिविर पाल प्रणव कुमार सिंह, सूबेदार सैन्य सहायक धर्मराज सिंह भदौरिया, सहायक शिविर पाल गजेन्द्र सिंह पी सी हरिनाम सिंह एंव पीएसी के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।