Jhansi मां शबरी सहरिया आदिवासी कल्याण समिति के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समिति के प्रबंधक मुख्य अतिथि डॉ. संदीप सरावगी ने महिला सशक्तिकरण पर महिलाओं को सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा की महिला शक्ति आज हमारे देश का मान बढ़ा रही है। और सदियों से हिंदुस्तान की धरा पर महिलाओं का जो बलिदान देश हित में और समाज हित में हुआ है वह किसी से छुपा नहीं। आज बुंदेलखंड की वीरभूमि महारानी लक्ष्मीबाई की कर्मभूमि से मैं आवाहन करता हूं।बुंदेलखंड में महिला सशक्तिकरण पर आदिवासी समुदाय हो या अन्य महिला शक्ति संगठन मैं उनके साथ समर्पित भाव से सेवा के लिए तत्पर रहूंगा। आने वाले समय में झांसी महानगर से इसकी शुरुआत महिला सुरक्षा हेल्पलाइन के नाम से करने जा रहा हूं। मैंने वादा किया था कि महिलाओं को सशक्त और मजबूत बनाकर रहूँगा। इसकी शुरुआत में कर चुका। आपके आशीर्वाद से 101 बहनों को सुरक्षा की दृष्टि से पाँच करोड़ पाँच लाख की बीमा पॉलिसी की सौगात दी।आने वाले कुछ ही समय में 1100 बहनों को 55 करोड़ की बीमा पॉलिसी की सौगात उनको समर्पित करूंगा। मैं विश्वास दिलाता हूं महिला सम्मान समारोह के आयोजन पर कहना चाहता हूं।कि अगर आपका आशीर्वाद और प्यार इसी तरह बना रहा तो हमारी माताओ बहनो को किसी बात से परेशान नहीं होना पड़ेगा। हर सुख दुख में उनके साथ उनका भाई उनका बेटा उनके साथ खड़ा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व महापौर किरण राजू बुक सेलर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डी पी आर ओ नंदलाल, संतराम पेंटर, गोपाल सहरिया, दिनेश सहारिया, मोहन सहारिया, रानी सहारिया, संदीप नामदेव मुख्य रूप से मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर कोकिला स्वर्गीय लता मंगेशकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की आधारशिला रखी।  इस अवसर पर सैकड़ों की तादाद में महिलाएं एवं सर यह समुदाय के लोग मौजूद रहे संचालन भैयालाल सहरिया व आभार समिति के अध्यक्ष गोपाल सहरिया ने व्यक्त किया।