झांसी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नार्थ सेण्ट्रल रेलवे इम्प्लाॅइज संघ झांसी के तत्वावधान में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सहायक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर आभा जैन एवं विशिष्ट अतिथि सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक सीमा तिवारी रहीं। कार्यक्रम में मुख्य भूमिका में जैन्सी मैथ्यू, सुनीता झा, दीपिका तिवारी, क्रांति देवी, ज्योति राजपूत रहीं एवं संचालन आरती तमोरी ने किया |

मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के लिए केवल एक दिवस नहीं बल्कि जीवन का हर पल है जिसमें उनका सम्मान किया जाना चाहिए। मंडल सचिव भानुप्रताप सिंह चंदेल ने कहा कि महिलाओं की पुरुषों से कभी तुलना नहीं की जानी चाहिए वे हमेशा से सम्माननीय रहीं हैं और रहेंगी | कार्यक्रम में मेडिकल , रनिंग, परिचालन, कार्मिक, कैरिज एवं वैगन, इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिग्नलिंग, वाणिज्य विभाग की महिलाओं ने भाग लिया एवं अपने विचार भी व्यक्त किए |
संघ की ओर से विवेक चढ्ढा, टी पी सिंह, अनिल कुमार शर्मा, संजीवन राय, अश्विनी गोस्वामी, दीपक सेन, मनीष मिश्रा, विवेक सक्सेना ने अतिथियों का स्वागत किया। अंत में मोहम्मद उमर खान ने आभार व्यक्त किया |