झांसी। बुन्देलखण्ड की 16 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की जीत होने पर शुक्रवार को राष्ट्रभक्त संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा झाँसी नगर सहित 19 नगरों में विजय यात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों कार्यकर्ताओं ने अपने वाहनों पर सवार होकर पूरे महानगर को जय श्रीराम के नारों के साथ भगवामय कर दिया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष सहित झाँसी सदर व बबीना विधायक को सम्मानित किया व भगवा गुलाल लगाकर जीत का जश्न मनाया। 10 मार्च को उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भारी जीत मिलने पर राष्ट्रभक्त संगठन में खुशी का माहौल जारी है।

शुक्रवार को राष्ट्रभक्त संगठन ने झांसी नगर सहित 19 नगरों में विजय यात्रा निकालकर पूरे महानगर में जय श्रीराम के नारों का उदघोष कर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अडजरिया को हार फूल मालाओं व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अडजरिया के नेतृत्व में सदर विधायक रवि शर्मा तथा बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा को सम्मानित करते हुए हुए जीत की बधाई दी गयी। इस दौरान अंचल अड्जरिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत सच्चाई और विश्वास की जीत है। जनता ने पिछले पांच वर्षों में योगी सरकार के कार्यों से खुश होकर दोबारा उन पर विश्वास जताया है। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशान साधते हुए कहा कि अराजकता फैलाकर नहीं बल्कि काम के दम पर जनता का विश्वास जीता जाता है जो भाजपा सरकार लगातार हासिल कर रही है। उन्होंने राष्ट्रभक्त संगठन के सभी कार्यकर्ताओं का बधाई देते हुए आभार जताया। इस अवसर पर श्रीराम नरवरिया, राजीव गर्ग, किशोर, जयदीप खरे, धर्मेंद्र जैन, अजय अग्रवाल, वीरेंद्र, राष्ट्रभक्त संगठन के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह मोनू, जिला संयोजक आदित्य तिवारी, जिला सह संयोजक केपी ठाकुर, राहुल गोस्वामी, नगरों के संयोजक अर्पित, दीपक, आकाश, शिवम, अजय, नरेंद्र, अमर रायकवार, बबलू रायकवार, मनोज अहिरवार, राहुल अहिरवार, धर्मेंद्र अहिरवार, मदन अहिरवार, शिवम खटीक, महेश बरार, आशु बाल्मिक, मयंक यादव, गणेश कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, शिवम कुशवाहा सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।