झांसी। जिला प्रशिक्षण केन्द्र उत्तर मध्य रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइडस पश्चिम रेलवे कालोनी झाँसी में चल रहे बेसिक कोर्स फार स्काउट मास्टर तथा एडवांस कोर्स फार रोवर स्काउट लीडर कोर्स के अंर्तगत शुक्रवार को षष्ठम दिन के कोर्स की शुरूआत ध्वजारोहण के साथ हुई।

तत्पश्चात लीडर आफ द कोर्स स्काउट विंग संजय चतुर्वेदी द्वारा ध्वज शिष्टाचार, ट्रैफिक रूल के बारे में बताया गया। लीडर ट्रेनर्स के० के० कुशवाहा झाँसी दिनेश शर्मा प्रयागराज, सुभाष अभ्यंकर झाँसी एवं दिनेश कुमार प्रयागराज द्वारा नेचर स्टडी के बारे में जानकारी दी गयी एवं एडवांस रोवर स्काउट लीडर के लीडर आफ द कोर्स राज बली शर्मा मुख्यालय प्रयागराज के द्वारा एक्सन प्लान, कम्यूनिटी डेव्लपमेन्ट की पूर्ण जानकारी दी गयी। लीडर ट्रेनर्स विवेक पुरवार झाँसी, प्रदीप कुमार पाण्डेय झाँसी, अंकित सक्सेना आगरा एवं विजय कुमार पाठक प्रयागराज द्वारा वाइट गेम एवं मैप रीडिंग की पूर्ण जानकारी रोवर स्काउट लीडर को दी गई।

यह कोर्स 12 मार्च तक चलेगा जिसमें झाँसी के अलावा प्रयागराज एवं आगरा के बेसिक स्काउट मास्टर एवं एडवांस रोवर स्काउट लीडर के कुल 37 लीडर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। आज के कार्यक्रम में झाँसी से आशीष श्रीवास्तव, वसीम अहमद मंसूरी, सिद्धार्थ सहारिया, अजय प्रताप सिंह, रवीश शर्मा नीरज बर्मा नीरज त्रिपाठी रवि पटेरिया व प्रयागराज से अनिल कुमार शर्मा . स्काउटर शामिल रहे।

मुख्य समारोह, मुख्य सत्य प्रकाश मिश्र, वरिष्ठ मण्डल अभियंता (समन्वय) झाँसी जिला आयुक्त (स्काउट) आतिथ्य में जिला प्रशिक्षण केन्द्र झॉसी में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम स्काउटस एवं गाइडस द्वारा मुख्य अतिथि सत्य प्रकाश मिश्र, जिला आयुक्त (स्काउट) एवं मुख्यालय आयुक्त (स्काउट) अमित कुमार वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक झाँसी मुख्यालय आयुक्त (स्काउट) आर०आर० लाजरस वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजी० मुख्यालय आयुक्त (स्काउट), राजेन्द्र कुमार मंडल वित्त प्रबंधक सहायक जिला आयुक्त (स्काउट) मनोज कुमार सिंह जनसम्पर्क अधिकारी, सहायक जिला आयुक्त (स्काउट) एवं सीमा तिवारी सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक झोंसी, सहायक जिला आयुक्त (गाइड) का स्वागत राज्य प्रशिक्षण आयुक्त संजय चतुर्वेदी द्वारा किया गया। कैम्प की संक्षिप्त जानकारी एल.ओ.सी. / लीडर ऑफ दी कोर्स रोवर विंग राज बली शर्मा द्वारा दी गई। मुख्य अतिथि एवं अतिथिगण ने कैम्प एरिया व पायनियरिंग प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया एवं वरिष्ठ मण्डल अभियंता (समन्वय) झॉसी जिला आयुक्त (स्काउट) एवं उपस्थित सभी अधिकारियों ने लार्ड एवं लेडी बी०पी० के चित्रों पर माल्यार्पण किया। दीप प्रज्वलित कर कैम्प फायर का शुभारम्भ शिवरागिनी गीत के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में बेसिक स्काउट मास्टर व रोवर स्काउट लीडर द्वारा स्वागत गीत, देश भक्ति गीत, लघु नाटय, जागरूकता सम्बन्धी नाटय एवं लोक नृत्य प्रस्तुत किये गये। धन्यवाद प्रस्ताव रवि कान्त शर्मा राज्य संगठन आयुक्त द्वारा दिया गया।