झांसी। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों को होली पर्व के शुभ अवसर पर सीट उपलब्‍धता एवं आरामदायक यात्रा के उद्देश्‍य को ध्‍यान में रखते हुए I गाड़ी सं. 19666/ 19665 उदयपुर-खजुराहो-उदयपुर में अस्थाई रूप से एक अतिरिक्त शयनयान कोच जोड़ने का निर्णय लिया गया है I उक्त कोच गाड़ी सं. 19666/19665 उदयपुर-खजुराहो-उदयपुर में  उदयपुर से दिनांक: 13.03.2022 से 18.03.2022 तथा खजुराहो से 15.03.2022 से 20.03.2022 तक जोड़ा जायेगा I