झांसी। उत्तर मध्य रेल के झांसी मंडल अंतर्गत मुरैना- सिकरोदा खण्ड में बुधवार की रात 12724 UP तैलंगाना एक्सप्रेस दो भागों में विभाजित होने से अफरातफरी मच गई। रेलवे की टीम द्वारा विभाजित हिस्सों को जोड़ कर गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
बताया गया है कि बुधवार की शाम नई दिल्ली से चल कर हैदराबाद जा रही 12724 UP तैलंगाना एक्सप्रेस जब 7 बजे हैतमपुर से मुरैना की तरफ बढ़ रही थी तभी अचानक तेज आवाज के साथ कपलिंग लूज होकर टूट गई। इसके कारण H-1, A-1, A-2 से पीछे रह गए बाकी कोच AC3 +SLसहित 21 कोच अलग होकर आगे निकल गए। तकरीबन 50 मीटर आगे जाने पर गाड़ी अपने आप रुक गई। इसके कारण दुर्घटना की आशंका के चलते यात्री कोच से बाहर उतरकर ट्रैक पर आ गए। यह देख कर ट्रैन मैनेजर ने तत्काल लोको पायलट से सम्पर्क कर ट्रेन को रुकवाया और इसकी सूचना मुख्यालय कंट्रोल रूम को दी। किसी तरह कपलिंग जोड़कर यहां से गाड़ी को आगे बढ़ाया गया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली- झांसी मार्ग की गाड़ियों को मार्ग में ही रोक दिया गया। इसके बाद लोको पायलट ने इंजन से जुड़े कोच सहित बैक कर छूटे हिस्से से जोड़ा गया। इसके बाद गाड़ी गंतव्य की ओर रवाना हो गई।
फिर टूटी कप्लिंग
इसके बाद लगभग 14 किमी चल कर एक बार फिर से जोड़ी गई कप्लिंग टूट गई। इससे ट्रेन को पुनः रोकना पड़ा। इसके बाद पुनः कपप्लिंग को जोड़ कर ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। इस घटनाक्रम के पीछे लूज कप्लिंग बताया गया है।