झांसी। इलाहाबाद झांसी शिक्षक एमएलसी पद हेतु भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर बाबूलाल तिवारी के समर्थन में बुधवार को दिन भर विद्यालयों के प्राचार्य शिक्षक व प्रबंधकों ने मतदाताओं से निरंतर डॉक्टर बाबूलाल तिवारी के समर्थन में वोट मांगे। इस दौरान मतदाता शिक्षकों ने कहा बाबूलाल तिवारी ही एकमात्र शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी हैं जो शिक्षकों के हित में कार्य करते रहे हैं, शिक्षक वर्ग भारतीय जनता पार्टी से प्रभावित है भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर आस्था रखती है। प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिक्षक, विद्यालय व छात्रों के हित में कार्य कर रहे हैं ! बाबूलाल तिवारी ने शिक्षकों के हित में व शिक्षक संगठनों के लिए बहुत कुछ कार्य किए हैं उनके संघर्ष को देखते हुए अब शिक्षक वर्ग बाबूलाल तिवारी को निश्चित विजय दिलाएंगे!

आज जीआईसी ,शिवा कान्वेंट ,विलेज कान्वेंट, शारदा देवी डिग्री कॉलेज ,ब्लू बेल्स राजगढ़ ,एलेन हाउस राजगढ़ ,पुलिस मॉडर्न स्कूल ,पुष्पा कॉन्वेंट स्कूल, ग्रामोदय इंटरनेशनल स्कूल, सेंट मैरी इंटर कॉलेज ,बुंदेलखंड इंजीनियरिंग कॉलेज, दमेले इंटर कॉलेज, नगर पालिका इंटर कॉलेज ,गांधी इंटर कॉलेज ,राजकीय इंटर कॉलेज ,पंडित राम सहाय इंटर कॉलेज ,राजकीय इंटर कॉलेज बरुआसागर, उत्तर माध्यमिक इंटर कॉलेज ,आदर्श इंटर कॉलेज, सरदार पटेल कॉलेज ,राष्ट्रकवि मैथिलीशरण इंटर कॉलेज, उच्चतर माध्यमिक में मतदाताओं से सम्पर्क किया गया। जनसंपर्क में विधायक बबीना राजीव सिंह पारीछा ,महापौर रामतीर्थ सिंगल ,जिला अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम जिला अध्यक्ष जमुना कुशवाहा, बद्री त्रिपाठी, प्रदीप पटेल ,अशोक गिरी ,छत्रपाल सिंह राजपूत, रामबाबू यादव नन्ना ,जुगल शिवहरे चित्रांश द्विवेदी, संजय लॉन्ग सन प्रियांशु डे ,राकेश शिवहरे ,विशाल रायकवार ,रीना अधिकार ,निशांत वर्मा रोहित द्विवेदी ,संतोष दुबे ,मुकेश साहू ,सलविंदर नंदा सौरभ गुप्ता ,मुकेश श्रीवास ,सुनील कुमार दुबे ,अच्छेलाल सोनकर नरेंद्र नरवरिया ,महेंद्र त्रिपाठी ,राधेश्याम उपाध्याय ,प्रदुमन दुबे, नेकीराम ,विजयकांत अवस्थी, डॉ बालमुकुंद अग्रवाल ,डॉ सुरेंद्र नारायण ,डॉ श्याम मोहन पटेल ,रोबिन सिंह ,डॉक्टर शिव प्रकाश त्रिपाठी ,राजेंद्र पचौरी ,दीपक त्रिपाठी ,मनीष अग्रवाल, निरंजन रिछारिया, श्याम चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।