– भारतीय उद्योग व्यापार मंडल को राजनैतिक दल बनाने की कवायद 

झांसी। व्यापारियों की गोष्ठी को संबोधित करते हुए भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जनरल सेक्रेट्री एवं गवर्निंग बॉडी मेंबर राम किशोर धारीवाल मुंबई ने व्यापारियों से स्पष्ट कहा कि समय मांगने का नहीं छीन कर लेने का है। व्यापारी अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए संगठित हों व राजनीतिक भागीदारी बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि हमने सभी सरकारों को देख लिया, लेकिन हमारे दर्द और समस्याओं को किसी ने नहीं समझा। समय आ गया है कि हम खुद अपना प्रतिनिधि लोकसभा, विधानसभा व स्थानीय निकाय में भेजें। उन्होंने कहा हमें संगठन का चुनाव आयोग में रजिस्ट्रेशन कराना चाहिए। उन्होंने संगठन को सक्रिय रखने और गुटबाजी खत्म करने का आग्रह पदाधिकारियों से किया। उन्होंने व्यापारियों द्वारा प्रस्तुत टैक्स आदि पर किए गए सवालों का जवाब दिया।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता व महानगर अध्यक्ष बृजबिहारी सोनी के संयुक्त अध्यक्षता में व्यापारिक समस्याओं पर स्थानीय होटल में आयोजित गोष्ठी में मुंबई से आए व्यापारी नेता शशि भाई ने संघटन को मजबूत करने का आह्वान किया। प्रारंभ में व्यापारी नेता नितिन सरावगी ने संगठन में गुटबाजी का मुद्दा उठाया। राष्ट्रीय महामंत्री रामकिशोर धारीवाल के सामने पदाधिकारियों को आइना दिखाते हुए सरावगी ने कहा संगठन में जिला, महानगर, महिला विंग आदि में गुटबाजी से संगठन कमजोर हो रहा है, इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। महामंत्री पुनीत अग्रवाल ने झांसी में अन्य व्यापारी संगठनों पर तमाम आरोप लगाते हुए उप्र उद्योग व्यापार मंडल को मजबूत संगठन बताया। समस्याओं को प्रमुख रूप से आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष ईo मुकेश गुप्ता ने विस्तार से रखा और आईटी सेल का प्रदेश रोडमैप बताया। व्यापारी नेता अतुल किलपन, जय किशन प्रेमानी, मंडल अध्यक्ष राज नारायण मिश्रा, कपड़ा व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक सिंघल ने महत्वपूर्ण मुद्दे उठाये।

इस मौके पर व्यापारी नेता आदर्श गुप्ता, अनूप सहगल आदि द्वारा मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में महानगर व्यापार मंडल में नए पदाधिकारियों में संचित मेहता, राजीव गुप्ता, रिंकू शर्मा, जगदीश बजाज, आलोक कनकने, अजय जैन, विनोद जैन ठेकेदार, राकेश रावत, मुरली राय प्यारेलाल, भगवान दास बरसानी, सोनू राजपाल, जगदीश सुन्दरानी, मनोज ख्यानी, संकल्प अग्रवाल , सौरभ गुप्ता, मनीष अग्रवाल, राहुल मिश्र आदि का स्वागत किया गया।

महिला जिला अध्यक्ष कंचन आहूजा ऊषा सेन, नीलम खन्ना महानगर अध्यक्ष रजनी गुप्ता, चेयरमैन वसुधा प्रेमानी, निधि नगरिया, शैफाली अरोरा ने मुख्य अतिथि का पौधा भेंट कर स्वागत किया। अंत में आभार कोषाध्यक्ष तरुण साहू व अरविंद तिवारी ने व्यक्त किया।