बीना -ललितपुर-बीना 3 दिन रहेगी रद्द, कई के संचालन प्रभावित 

0
6

झांसी। रेल प्रशासन द्वारा सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि धौर्रा स्टेशन पर जाखलौन-धौर्रा तीसरी लाइन से संबंधित इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग संस्थापन का कार्य 27.03.2026 से 29.03.2026 तक किया जा रहा है I उक्त कार्य के चलते निम्नलिखित गाड़ियों के सञ्चालन में निम्न अनुसार परिवर्तन किया जा रहा है :

रद्दीकरण :
• गाड़ी संख्या 64617 बीना-ललितपुर मेमू (प्रतिदिन) 28.03.2026 से 30.03.26 तक रद्द रहेगी, इसी क्रम में गाड़ी संख्या 64618 ललितपुर-बीना मेमू (प्रतिदिन) दिनांक: 28.03.26 से 30.03.2026 तक रद्द रहेगी I
रेगुलेशन :
• गाड़ी संख्या 19167 अहमदाबाद-वाराणसी दिनांक 29.03.2026 को 45 मिनट झांसी मंडल में विलंबित होगी I
• गाड़ी संख्या 19165 अहमदाबाद-डिब्रूगढ़ साबरमती एक्सप्रेस दिनांक 30.03.2026 को झांसी मंडल पर 55 मिनट विलंबित होगी I
• गाड़ी संख्या 12808 निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस दिनांक 30.03.2026 को झांसी मंडल पर 120 मिनट विलंबित होगी I
• गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर-कोरबा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस दिनांक 29 तथा 30.03.2026 को झांसी मंडल पर 100 मिनट विलंबित होगी I
• गाड़ी संख्या 20808 अमृतसर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस दिनांक 29 तथा 30.03.26 को झांसी मंडल पर 70 मिनट विलंबित होगी I

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here