झांसी। रेलवे वर्कशॉप में कर्मचारियों की टूल डाउन हड़ताल के दूसरे दिन एक ओर हड़ताल को अवैधानिक घोषित कर दिया गया है वहीं मुख्यालय प्रयागराज से आए प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी ने रात 10 बजे से वर्कशॉप कर्मियों से मिलने का समय तय किया गया है। इस वार्ता से वर्कशॉप में औद्योगिक अशांति के शांत होने की संभावना प्रबल होती नजर आ रही है।

प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी के कार्यक्रम के संबंध में मुख्य कार्मिक अधिकारी कारखाना झांसी द्वारा सूचना जारी की गई है। इसमें बताया गया है कि प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी उमरे प्रयागराज 2 जून को रात 10 बजे से किसी भी यूनियन के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों से मिलने के लिए कारखाना में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि जो भी यूनियन पदाधिकारी, कर्मचारी प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी से मिलना चाहते हैं वह इसकी सूचना उप मुख्य कार्मिक अधिकारी कारखाना से उनके मोबाइल फोन नंबर 9794825002 पर सूचित करें ताकि उनकी व्यवस्था की जा सके। गौरतलब है कि sahujagran.com द्वारा सुबह ही न्यूज़ में बता दिया गया था कि उमरे मुख्यालय से कोई अधिकारी झांसी भेजा गया है।