झांसी। उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय द्वारा झाँसी मण्डल को उत्तम स्थापना कार्य हेतु शील्ड मिलने पर मण्डल के कार्मिक विभाग में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ राजेश कुमार गुप्ता वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी तथा विशिष्ट अतिथि अन्नपूर्णा गुप्ता द्वारा किया गया। इस दौरान कार्मिक विभाग के कर्मचारियों ने गायनकविता पाठ तथा नृत्य की प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चाँद लगाये। इस अवसर पर झाँसी मण्डल के बांदा स्टेशन पर कर्मचारी सहायता शिविर के सफल आयोजन हेतु अनिल गुप्ता एवं तौफीक अहमद को तथा कैंसर रोग से पीड़ित सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी के फोन कॉल पर तुरन्त उम्मीद कार्ड जनरेट करने हेतु प्रवीण बंसल को विशेष रूप से प्रशस्ति पत्र तथा नकद पुरस्कार से साम्मानित किया गया।

 इसके अतिरिक्त कार्मिक विभाग के प्रत्येक अनुभाग से उत्कृष्ट कार्य करने वाले 32 कर्मचारी को राजेश कुमार गुप्ता वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र व  नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त होने वाले संजय चतुर्वेदीश्री परिहार एवं मधु चौबे को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा उनके द्वारा अपने कार्यकाल में प्राप्त उपल्बधियों पर प्रकाश डाला गया सेवानिवृत्ति उपरान्त सुखमय जीवन की शुभकामनायें दी गई।                                                                                                                              इस दौरान मण्डल कार्मिक अधिकारी रवीन्द्र कुमार, जी0 पी0 मिश्रासहायक कार्मिक अधिकारी शैलेन्द्र श्रीवास्तव तथा मण्डल के कार्मिक विभाग में कार्यरत कर्मचारीगण उपस्थित रहे।