झांसी। चिरगांव स्टेशन पर सिग्नल विभाग में तैनात 49 वर्षीय जितेश नागोरिया,Tech-I/SSE/Sig/BL की सोमवार सुबह उस समय मौत हो गई जब वह अपने साथी उमाशंकर Sr. SM/ SSE/ Sig/BL के साथ बाइक से चिरगांव जा रहे थे तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। यह घटना चिरगांव थाना क्षेत्र के महेबा गांव के पास हुई। जितेश भाजपा के मंडल अध्यक्ष अनुज नीखरा के बहनोई थे।
बताया गया है कि उमाशंकर Sr.SM/SSE/Sig/BL एवं जितेश नागोरिया,Tech-I/SSE/Sig/BL चिरगांव स्टेशन पर तैनात हैं। सोमवार सुबह पारीछा स्टेशन से सिग्नल फेल्योर अटेंड कर दोनों मोटरसाइकिल से चिरगांव स्टेशन लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में चिरगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत महेबा गांव के निकट वे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए।
इस दुर्घटना में जितेश नागोरिया की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि उमाशंकर को CHC चिरगांव में प्राथमिक उपचार देने के बाद रेलवे अस्पताल, झांसी भेजा गया।
जितेश नागोरिया के शव को परिजनों की उपस्थिति में सिविल पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम हेतु मेडिकल कॉलेज, झांसी भेजा गया।
जितेश की मौत की खबर मिलते ही परिजन रोते बिलखते हुए मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। जितेश की पत्नी पूनम उर्फ महिमा एक स्कूल में टीचर हैं। महिमा भी स्कूल गई थी। हादसे की खबर मिलने पर वह घर लौट आई। यहां पति का शव देखकर वह बेहोश हो गई। उनके दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी समृद्धि 9वीं कक्षा में पढ़ रही है, जबकि छोटा बेटा यथर्व 5वीं कक्षा में पढ़ता है।














