बंधक बना कर दो युवकों पर आरोप 

झांसी। जनपद के थाना सीपरी बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आरी में देर रात छत पर सो रही किशोरी को पड़ोस के दबंग उठा ले गए और बंधक बना कर रात भर हवस का शिकार बनाया। सुबह करीब साढ़े चार बजे किशोरी की चीख पुकार सुनकर दौड़े आस पास के लोगों ने उसे दबंगों से मुक्त कराकर थाना लेकर पहुंचे।

सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम आरी में के एक व्यक्ति ने आरोप लगाते हुए बताया की उसकी 16 वर्षीय पुत्री और पुत्र रात में लाइट न होने के कारण घर की छत पर सो रहे थे। देर रात उसका पुत्र लघु शंका करने के लिए उठ कर छत से नीचे पहुंचा और कुछ देर बाद छत पर पहुंचा तो किशोरी गायब थी। इसकी जानकारी मिलने पर परेशान परिजन रात भर लड़की की तलाश करते रहे। इस दौरान तड़के करीब साढ़े चार बजे पड़ोसी दबंग युवक के घर के अंदर से किशोरी की चीख पुकार सुन कर उसके घर के अंदर ग्रामीण पहुंचे तो किशोरी की हालत देखकर सहम गए। परिजनों व ग्रामीणों को देख कर किशोरी विलखने लगी।

परिजन किशोरी को लेकर तत्काल थाने पहुंचे। किशोरी का आरोप है की रात में छत पर सोते समय दो युवक उसे उठाकर मुंह बंद कर ले गए थे और कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की लिखित शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक आरोपी पकड़े नहीं जा सके थे।