– गरौठा में पुलिस व आपूर्ति विभाग की पूर्व प्रधान के घर संयुक्त कार्रवाई 

झांसी। जनपद के गरौठा- कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिमरधा में आपूर्ति विभाग व पुलिस टीम की संयुक्त छापेमारी में पूर्व प्रधान के एक मकान में घरेलू गैस के 450 सिलेंडर व 50 बोरी यूरिया खाद बरामद कर मौके से एक युवक को हिरासत में ले लिया है।

मुखबिर की सूचना पर झांसी के सिमरधा गांव में पूर्व प्रधान सुरेश कुमार के मकान में पुलिस और आपूर्ति विभाग ने 14 जुलाई 2022 को भारी पुलिस बल के साथ छापा मारकर कार्यवाही की| इस कार्यवाही में  कमरे में रखे लगभग 150 सिलेंडर भारत गैस कंपनी और लगभग 250 सिलेंडर इंडेन कंपनी के बरामद हुए| इसके अलावा मौके से लगभग 50 बोरी यूरिया खाद भी बरामद हुई है| यह कार्रवाई गत रात्रि गरौठा पुलिस को मुखबिर द्वारा दी गई सूचना कि ग्राम में एक व्यक्ति द्वारा सिलेंडर एवं खाद की कालाबाजारी की जा रही है|

इस कार्यवाही में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ललितेश नारायण त्रिपाठी एवं आपूर्ति विभाग से निरीक्षक आदित्य कुमार, एसआई आशुतोष पटेल सहित भारी पुलिस बल शामिल रहा। जानकारी मिलते ही उपजिलाधिकारी क्षितिज द्विवेदी जी मौके पर जा पहुंचे| पुलिस यह जांच कर रही है कि इतनी बड़ी संख्या में सिलेंडर कहां से आए कालाबाजारी किसके संरक्षण में की जा रही थी|