झांसी। 6 से 11 जुलाई तक चेन्नई में आयोजित यूथ नैशनल महिला/पुरुष मुक्केबाजी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग टीम ने एक स्वर्ण सहीत छ: पदक प्राप्त किया। पदक जीत कर झांसी आगमन पर बॉक्सिंग संघ झांसी द्वारा झांसी में भव्य स्वागत गया।

पदक विजेता खिलाड़ी

1- रौकी चौधरी मेरठ 80 kg स्वर्ण पदक

2- रोहित यादव आगरा 57 kg कांस्य पदक

3- अमन राठौर आगरा 67 kg कांस्य पदक

4- रिषभ पांडे वनारस 92 kg कांस्य पदक

5-जयवर्धन 92+ kg गाजियाबाद

कांस्य पदक

6- कुशुम 50kg अलीगढ़ कांस्य पदक झांसी की महिला मुक्केबाज श्रद्धा अहिरवार का भी सम्मान किया गया।

सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, जिला बॉक्सिंग संघ झांसी के अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश एडहाक कमेटी के सदस्य डॉ रोहित पाण्डेय, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बुनकर, बाक्सिंग प्रशिक्षक सुनील कुमार, उत्तर प्रदेश टीम के प्रशिक्षक सोम कुमार आदि द्वारा खिलाड़ियों का भी उत्साहवर्धन तथा सम्मान किया। यह जानकारी जिला बॉक्सिंग संघ झांसी के सचिव अब्दुल हमीद द्वारा दी गई।