झांसी। नार्थ सेण्ट्रल रेलवे इम्प्लाॅईज संघ की प्रयागराज में आयोजित 56 वीं मुख्यालय कार्यकारिणी सभा में सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के विरोध में सतत आंदोलन की रूपरेखा एवं प्रशासन द्वारा अपनाए जा रहे श्रमिक समस्याओं को नजरअंदाज करने वाले रुख के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इसके उपरांत केन्द्रीय कार्यकारिणी में रिक्त केन्द्रीय अध्यक्ष के पद पर वीजी गौतम तथा केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर झांसी मंडल के वर्तमान मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह को चुना गया |
नार्थ सेण्ट्रल रेलवे इम्प्लाॅईज संघ झांसी के मंडल सचिव भानुप्रताप सिंह चंदेल ने बताया कि यह झांसी मंडल के रेलकर्मियों और संघ के समर्पित कैडर का सम्मान है जो पहली बार केन्द्रीय अध्यक्ष का पद झांसी मंडल को मिला है | प्रयागराज में आयोजित सभा में झांसी मंडल की ओर से विवेक चढ्ढा, इंद्र विजय सिंह, बी के सिंह, आरती तमोरी, ममता गौड, एस के सिंह ने भाग लिया |