झांसी। सोमवार अपरान्ह थाना बड़ागांव क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा ट्रक धू-धू कर जलने लगा। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। ट्रक में रखा लाखों का सामान आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर झांसी व पारीछा थर्मल पॉवर, डायमंड सीमेंट फै़क्ट्री से दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल की टीमों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि ट्रक खड़ा था और उसमें कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार ट्रक मालिक का नाम रश्मि यादव पति बलबीर सिंह यादव है।












