झांसी। महाप्रबंधक प्रमोद कुमार के झाँसी आगमन पर नॉर्थ सेन्ट्रल रेलवे मैन्स यूनियन झाँसी मण्डल के प्रतिनिधि मंडल द्वारा कर्मचारी कल्याण सम्बंधित समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गयी |
इस दौरान यूनियन अध्यक्ष द्वारा अवगत कराया गया की वर्तमान में झांसी मंडल में चीफ लोको निरीक्षकों की रिक्तियां बहुत अधिक हैं | जिसके कारण लोको रनिंग कर्मचारियों की उचित काउंसलिंग तथा चीफ लोको इंस्पेक्टर पर अत्यधिक कार्यभार है | अतः लोको इंस्पेक्टर की रिक्तियां शीघ्र भरी जाएँ ।

झाँसी मण्डल के सभी टीटीई रनिंग रूम रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार ड्राईवर रनिंग रूम ते तर्ज पर सर्व सुविधाओं युक्त बनाए जाएँ । मंडल चिकित्सालय में उपलब्ध इलाज के स्तर को बढ़ाया जाये, जिससे अल्ट्रासाउंड, MRI आदि की सुविधा हर डायग्नोस्टिक सेंटर से प्राप्त की जा सके | चिकित्सालय को वाताकूलित कराया जाये तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों की पोस्टिंग की जाये | मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में क्रेश (बेबी रूम) की व्यवस्था की जाये ताकि working mothers को सुविधा हो सके | मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित कैंटीन को वातानुकूलित किया जाये तथा उप्लाब्ध खानपान के स्तर का उचिकरण किया जाये | जीरों स्टेशन पर गेट सं 326 से 328 तक पक्का रास्ता बनाया जाए | आन्तरि रेलवे स्टेशन पर बिगड़ी हुई विद्युत व्यवस्ता को सुधार जाए तथा रेलवे कॉलोनियों में अनुरक्षण कार्य कराया जाए आदि सभी समस्याओं पर शीघ्र – अतीशीघ्र कार्य करने की मांग यूनियन द्वारा राखी गयी |
इस दौरान मंडल अध्यक्ष हुकुम सिंह चौहान, कार्यकारी मंडल अध्यक्ष मनोज जाट, केन्द्रीय सहायक महा मंत्री अजय सिंह यादव, मंडल उपाध्यक्ष आर के ठकुरानी, संयुक्त मंडल सचिव मो. शकील, सहायक मंडल सचिव वी की यादव, मंडल मीडिया प्रभारी प्रदीप सुडेले, शाखा सचिव डी. के खरे, अमर सिंह यादव , संजीव द्विवेदी, आनंद प्रजापति, संजय जैसवाल सहित सदस्यगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे |