लखनऊ । 44वां अखिल भारतीय बुद्धिजीवी सम्मेलन बुद्धिजीवियों के अंतर्राष्ट्रीय वार्षिक समारोह वर्ष 2022 राष्ट्र मानवतावाद राष्ट्रवाद और शांति पर सम्मेलन का आयोजन CMS विशाल खंड -2, गोमती नगर, लखनऊ में स्वतंत्र देव सिंह जल शक्ति मंत्री के मुख्य आतिथ्य व सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति जस्टिस राजेश टंडन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जितेंद्र कुमार सचिव उत्तर प्रदेश सरकार, स्वामी बुद्धि राजा आध्यात्मिक गुरु, अमन अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, डाँ. अतुल कृष्ण सुभारती, डॉ.श्याम रघुनंदन, अभय एन शर्मा, अमर एन शर्मा, अनुश्री, अदिति हरिद्वार, शमी सपरा, अशोक शर्मा, डॉ.वेद प्रकाश उपस्थित रहे।

इस दौरान बुद्धिजीवियों का सम्मान स्वर्गीय श्री भव्य निधि शर्मा की स्मृति में, अधिवक्ता अन्य राजकीय सम्मान और उत्तर प्रदेश रत्न अवॉर्ड से प्रो. डॉ. आर.के. सिंह वरिष्ठ सदस्य राज्य कार्यकारिणी समिति विद्या भारती, उच्च शिक्षा प्रो. प्रिया मुखर्जी प्राचार्य महिला पीजी कॉलेज बहराइच, राकेश शुक्ला सामाजिक कार्यकर्ता महुआ, गुर्जा शंबा अग्रवाल, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ.संदीप सरावगी, राजेश शुक्ला, डॉ.आनंद त्रिपाठी,श्री रोमा शर्मा, अवधीश कुमार अग्रवाल, डॉ. ज्योति सिंह फार्मास्युटिकल विज्ञान, अंबेश कुमार सिंह प्रबंधन और सामाजिक विज्ञान, डॉ रमेश सिंह फार्मास्युटिकल साइंसेज को विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और समाज उत्थान में कार्य करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने पर उत्तर प्रदेश रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। संचालन डॉ अशोक दुबे ने व आभार व्यक्त कार्यक्रम आयोजक पी एन शर्मा ने व्यक्त किया।