झांसी। Ncrmu के केंद्रीय आह्वान पर नॉर्थ सेंटर रेलवे मेंस यूनियन झांसी शाखा 3 अपने कार्य क्षेत्रों में शाखा मंत्री का0 एसके द्विवेदी तथा शाखा अध्यक्ष कामरेड राम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में शहीदी दिवस का आयोजन किया गया।

इस दौरान 19 सितम्बर 1968 को एक दिन के हड़ताल पर शहीदों के कुर्बानी के बारे में अवगत कराया गया और 2 मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शाखा सचिव एसके द्विवेदी ने कर्मचारियों के मुख्य मुद्दे के बारे में अवगत कराया |
01-निजीकरण मुद्रीकरण पर रोक लगाई जाए |
02-एनपीएस को समाप्त कर पुरानी पेंशन बहाल की जाए |
03-गेटमैन तथा पॉइंट्स मैन से 8 घंटे से ज्यादा नौकरी ना कराई जाए |
04-ट्रैक मेंटेनर को 10% अन्य विभागों मैं स्थानांतरण किया जाय |
अंत मे एसके द्विवेदी (शाखा सचिव) NCRMU झांसी ब्रांच नंबर 3 ने आभार प्रकट किया |