झांसी। रेल प्रशासन यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से निरंतर प्रयासरत रहता है | इसी क्रम में झांसी मंडल में महोबा से भिंड के मध्य उरई तथा राठ होते हुए (217 किलोमीटर) रेलखंड का सर्वे कार्य स्वीकृत कर लिया गया है | उक्त रेल खंड की सर्वे लागत रु. 5.47 करोड़ है |

गौरतलब है कि महोबा से भिंड (वाया उरई एवं राठ) हेतु रेल लाइन निर्माण कई वर्षों से प्रस्तावित है | वर्तमान समय में बुंदेलखंड में स्थानीय मांग के अनुरूप केंद्र की सरकार और राज्य सरकारों द्वारा अनेक अवसंरचनात्मक निर्माण तेज़ गति से किये जा रहे हैं | इसी क्रम में भिंड-महोबा के मध्य रेलवे के निर्माण से उरई, राठ इत्यादि क्षेत्रों का जुड़ाव भी परोक्ष रूप से प्रमुख शहरों से हो सकेगा, जिससे यात्रियों तथा उद्यमियों को भी लाभ पहुंचेगा |