झांसी/नई दिल्ली I झांसी ललितपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग शर्मा को दो साल के लिए राष्ट्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति का सदस्य नामित किया गया है। रेलवे की तरफ से आदेश जारी कर दिए गए हैं।

सांसद अनुराग शर्मा ने NRUCC के सदस्य नामित किये जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी को धन्यवाद ज्ञापित किया है I बताते चलें कि उत्तर प्रदेश से सिर्फ सांसद अनुराग शर्मा को ही राष्ट्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य के रूप में नामित किया गया है I

यह समिति दो वर्ष तक की अवधि के लिए राष्ट्रीय स्तर पर गठित की जाती है। यह समिति विभिन्न स्तरों पर रेल उपयोगकर्ताओं हेतु सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिए परामर्श मुहैया कराती है। समिति यात्रियों की आवश्यकताओं के अनुरूप सेवाओं में सुधार लाने के लिए रेलवे को परामर्श देती हैI समिति के गठन करने का उद्देश्य रेल यात्रियों को अच्छी सुविधाएं प्रदान करने हेतू महत्वपूर्ण सुझाव देना है।

बता दें कि समिति में संसदीय कार्य मंत्री की संस्तुति पर संसद के 15 सदस्य, जिनमें लोकसभा से 10 सदस्य तथा राज्यसभा से 5 सदस्य नामित किये जाते हैं I जिनकी नियुक्ति दो वर्ष के लिए की जाती है I