आरटीजीएस के माध्यम से ऑनलाइन खातों में हस्तांतरित की ₹4-4 लाख की धनराशि
झांसी। जनपद झाँसी अन्तर्गत तहसील झॉसी एवं मऊरानीपुर में 10 अक्टूबर को आकाशीय विद्युत गिरने के कारण 06 जनहानि की घटना हुई है। इनमें तहसील मऊरानीपुर के मृतक का नाम पिंकी पत्नी महेशचन्द्र, कान्ति पत्नी सन्तोष कुमार, कु० निकिता पुत्री सन्तोष कुमार निवासी इटायल, कुंजन पत्नी केशवदास निवासी ग्राम भदरवारा, कालीचरण उर्फ कल्ले पुत्र सूरे कुशवाहा निवासी ग्राम लारौन के अतिरिक्त तहसील झांसी अंतर्गत गोविन्द सिंह राजपूत पुत्र श्यामलाल, निवासी रक्सा शामिल हैं।
शासनादेशानुसार उक्त प्रभावित 06 व्यक्तियों को रू0 4,00,000/- प्रति मृतक के अनुसार कुल 24,00,000/- (चौबीस लाख) रू० अनुग्रह सहायता राशि आज वितरित कर दी गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर तात्कालिकता के दृष्टिगत दैवीय आपदा अन्तर्गत उक्त प्रभावित 06 व्यक्तियों को अनुग्रह राहत सहायता राशि आज ही प्रातः आरटीजीएस के माध्यम से बैंक खातों में हस्तांतरित कर दी गई है। उन्होंने संबंधित उप जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पीड़ित परिवार से यह अवश्य सुनिश्चित कर लिया जाए की धनराशि उनके खातों में जमा हो गई है।