झांसी। जिस पिता की गोद में वह पल कर बड़ी हुई उसी पिता ने उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। पिता बेटी के रिश्ते को कलंकित करने वाली यह  घटना झांसी जिले के सकरार थाना क्षेत्र में हुई है। जिसकी शिकायत बेटी की मां ने पुलिस से करते हुए इसके बारे में अवगत कराया।

झांसी जिले के सकरार थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि विगत दिवस वह काम से बाहर गई थी। घर में उसकी 11 वर्षीय बेटी और बेटी का सगा पिता था। से दौरान मौके का फायदा उठा कर सगे पिता ने उसके साथ रेप कर दिया। रात्रि में बेटी ने अपनी मां को जानकारी दी कि उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। यह सुनते ही उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार करने के लिए तलाश शुरु कर दी गई है। शीघ्र ही वह सलाखों के पीछे होगा।