झांसी। भले ही कई राज्यों की पुलिस शातिर राजा को तलाश रही है, किंतु वह झांसी में खुले आम धंधा कर रहा है जबकि उसके खिलाफ झांसी में भी कई मामले दर्ज हैं। न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद भी पुलिस उसे न जाने क्यों तलाश कर गिरफ्तार नहीं कर रही है। इसके पीछे आखिर राज़ क्या है ?
बताया गया है कि हाल ही में झांसी के एक न्यायालय से आईपीसी की धारा 138 के तहत 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। दरअसल पीड़ित विकार अली पुत्र स्वर्गीय शाकिर अली ने 10 साल पहले एक जमीन के संबंध में राजा सिंह भदोरिया से लेनदेन किया था, जिसके एवज में राजा सिंह भदोरिया ने प्रार्थी को 10 लाख रुपए का चेक दिया था। विकार अली ने बैंक में चेक लगा दिया था पर कई महीनों तक उसके खाते में पैसा ही नहीं आया और चेक बाउंस हो गया। विकार अली ने न्यायालय की शरण ली न्यायालय ने कई बार नोटिस वा संबंध जारी किए थे अब न्यायालय ने 138 के तहत धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। पुलिस को 18 नवंबर तक का गिरफ्तार करने का समय दिया है।

अब देखना है की झांसी पुलिस राजा को गिरफ्तार करती है या नहीं ? राजा पर थाना नवाबाद, थाना जीआरपी में कई मामले दर्ज हैं। सवाल उठ रहा कि आखिर पुलिस इसे गिरफ्तार करने से कतरा क्यों रही है। अच्छा हो पुलिस राजा की तरह अन्य अपराधियों को भी इसी तरह की छूट दे ताकि वह सुगमतापूर्वक अपने अपराधिक कृत्य को अंजाम देते रहे।