छतरपुर मप्र। हिंदू जागरण यात्रा के तत्वाधान में अखिल भारत हिन्दू महासभा मध्यप्रदेश के पदाधिकारियों ने  बुंदेलखंड के गौरव, गहोई पुत्र, भारत हिन्दू राष्ट्र रक्षक, गौ रक्षक नर सेवा, नारायण सेवा का संकल्प ले चुके संघर्ष सेवा सामिति संस्थापक/अध्यक्ष वरिष्ठ समाज सेवी डॉ. संदीप सरावगी का वीर राजा छत्रसाल की नगरी छतरपुर में प्रथम नगर आगमन पर धर्म सभा के जिला अध्यक्ष जय हिंद राजा ने कार्यकर्ताओं के साथ पुष्पमाला पहनाकर व पुष्पगुच्छ अर्पित करते हुए स्वागत कर मंच सांझा किया।

मंच पर उपस्थित जय बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपाध्याय, प्रदेश अध्यक्ष टंडन, समस्त साधु संतो ने समाज सेवी डॉ. संदीप सरावगी के छतरपुर आगमन को ऐतेहासिक एवं गौरान्वित कर देने वाला क्षण बताया। धर्म सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी डॉक्टर आशुतोष ब्रह्मचारी जी की उपस्थिति में मंच पर एवं कार्यक्रम में कई दर्जन साधु-संतों ने उपस्थिति दर्ज करा कर हिंदू जनमानस को आशीर्वाद प्रदान किया। घर-घर में अलख जगायेंगे हिंदू राष्ट्र बनाएंगे, प्रकृति पर्यावरण, गौ माता की उपयोगिता को जन-जन तक पहुंचाना एवं विश्व गुरु बनाने का संकल्प हजारों साधु संतों द्वारा पूर्ण करने के लिए पूरे देश में घर-घर में अलख जगाने का संकल्प दिलाया जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. संदीप सरावगी  राष्ट्र रक्षा, गौ रक्षा व मानव सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म बताया। इसके बाद डॉ संदीप सरावगी एवं अखिल भारत हुन्दू महासभा के समस्त पदाधिकारी, हजारों समर्थकों सहित गाड़ियों के काफ़िलों के साथ छतरपुर नगर में रैली को भव्य एवं सफल बनाया इस मौके पर महेंद्र राजक, संदीप नामदेव, महेंद्र रायकवार, राजू सेन, बसंत गुप्ता, सुशांत गेड़ा आदि लोग मौजूद रहे।