Oplus_16908288

दतिया मप्र। दतिया जिले के भांडेर थाना क्षेत्र के बगदा गांव में एकतरफा प्यार में युवक ने घर में घुस कर लड़की को जबरदस्ती सल्फास की गोलियां खिला कर इस लिए मौत के आगोश में सुला दिया क्योंकि आरोपी लड़की पर शादी तोड़ने व उससे शादी करने का दबाव बना रहा था। यह वारदात उस वक्त की है, जब लड़की के माता-पिता बुधवार को दहेज का सामान खरीदने झांसी आए थे।

मध्य प्रदेश के जिला दतिया के थाना भांडेर के बगदा गांव निवासी बृजेन्द्र अहिरवार की इकलौती पुत्री प्रियंका (21) बीए की छात्रा थी। उसकी शादी टीकमगढ़ में तय कर दी थी। सगाई समेत अन्य रस्में हो चुकी हैं। 6 मई को शादी होनी थी। इस रिश्ते से बेटी के साथ परिवार बहुत खुश था और शादी की तैयारियां चल रही थीं।

इसी गांव का एक युवक प्रियंका से एक तरफा प्यार करता था। वह प्रियंका पर शादी तोड़ने का दबाव बना रहा था। बुधवार को बृजेन्द्र, पत्नी प्रभा और बेटा सुमित दहेज का सामान खरीदे चिरगांव गए थे। बेटी प्रियंका और उसकी 10 साल की ममेरी बहन घर पर थी। मौका देख कर दोपहर में आरोपी युवक प्रियंका के घर में घुस आया और अंदर से कुंडी लगा ली। इस दौरान उसने प्रियंका पर शादी तोड़ने का दबाव बनाया और धमकी दी कि शादी नहीं तोड़ी तो पिता और भाई को मार देगा।

युवक की बात मानने से प्रियंका ने इनकार कर दिया। इस पर आवेश में आकर आरोपी ने सल्फास की 3 से 4 गोलियां जबरदस्ती प्रियंका को खिला दीं। इसके बाद आरोपी भाग निकला। प्रियंका की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र होकर घर में पहुंचे तो वह बेहोश पड़ी थी। पड़ौसी उसे तत्काल उपचार हेतु ले गए, किंतु बचाया नहीं जा सका। प्रियंका की मौत के बाद शादी की खुशियों पर ग्रहण लग गया और घर में मातम छाया है।