सहकर भारती झांसी महानगर की स्वयं सहायता समूह की बैठक

झांसी । महानगर सहकार भारती के तत्वावधान में लक्ष्मी गेट बाहर स्थित राम कुमारी कुशवाह एवं गुमनवारा पिछोर इं विनोद कुमार वर्मा के निवासों पर स्वयं सहायता समूह की बैठकों का आयोजन सह एसएचजी प्रमुख संगीता जोशी के नेतृत्व में किया गया जिसमें मुख्य रूप से लखनऊ से सहकार भारती की प्रदेश सह एसएचजी प्रमुख कोमल गुप्ता एवं प्रदेश सह एसएचजी प्रमुख गीता त्रिपाठी, विभाग के सह संयोजक प्रवीण भार्गव, कानपुर सह एसएचजी प्रमुख तृप्ति अग्निहोत्री झांसी एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर इंजीनियर जितेंद्र जोशी सेवा प्रमुख विश्व हिंदू परिषद, झांसी महानगर अध्यक्ष सतीश राय, उपाध्यक्ष प्रमेंद्र सिंह और सदस्य आरती कुशवाहा, रजनी कुशवाहा, नीला अहिरवार, वर्षा, राम कुमारी कुशवाहा एवं संध्या पांचाल आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रदेश सह एसएचजी प्रमुख कोमल गुप्ता ने सहकार भारती के बारे में समूह की महिलाओं को जानकारी देते हुए उन्हें समूह के माध्यम से कैसे आर्थिक उन्नति करें इसके बारे में विस्तार से बताया साथ ही झांसी महानगर के समूह की महिलाओ को आगामी दिनो में सहकार भारती के माध्यम से प्रशिक्षण भी देने के लिए प्रेरित किया एवं महिलाओं के हुनर अनुसार उनको स्वरोजगार दिलाने हेतु पूर्ण जानकारी दी। गीता त्रिपाठी ने मार्केटिंग पर विशेष ध्यान दिया और आश्वस्त कराया की बेचने पर पूर्ण सहयोग देंगे। कार्यक्रम में आई हुई महिलाओं के समूह का अभिवादन करते हुए प्रवीण भार्गव कहा कि सहकार भारती के माध्यम से उनका पूर्ण सहयोग किया जाएगा।

महानगर अध्यक्ष सतीश राय जी ने समूह की महिलाओं को पूर्ण सहयोग देने की बात कही साथ ही संगीता जोशी ने बहनों को आश्वस्त कराया कि वह उनका पूर्ण सहयोग करेंगे। संचालन ई. विनोद वर्मा एवं आभार महानगर उपाध्यक्ष प्रमेंद्र सिंह के द्वारा व्यक्त किया गया ।