एनसीआरईएस की मंडलीय परिषद सभा

खजुराहो। नार्थ सेण्ट्रल रेलवे इम्प्लाॅईज संघ झांसी की उन्नीसवीं मंडलीय परिषद सभा खजुराहो में मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह की अध्यक्षता व एन एफ आई आर के संयुक्त महामंत्री एवं नार्थ सेण्ट्रल रेलवे इम्प्लाॅईज संघ के महामंत्री आर पी सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई |
महामंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ यदि समय रहते कर्मचारी जागरूक नहीं हुए तो श्रम कानून में जो संशोधन किए जा रहे हैं उनसे श्रमिकों को उनके मूलभूत अधिकारों से वंचित करने की तैयारी है , संघ इसका पुरजोर विरोध कर रहा है और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन के लिए तैयार है |
मंडल सचिव भानुप्रताप सिंह चंदेल ने सभी शाखाओं के पदाधिकारियों से ईमानदारी से श्रमिकों की जमीनी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने और आराम तलबी त्यागने का आव्हान किया | नयी पीढ़ी के एन पी एस वाले कर्मचारी यदि संगठित होकर यूनियन के साथ संघर्ष में शामिल हों तो सरकार को पुरानी पेंशन लागू करने के लिए मजबूर होना पडेगा और इसका असर हाल ही के विधानसभा चुनाव में भी दिखा |
सभा को मुख्य वक्ताओं में बी के सिंह, विवेक चढ्ढा, इंद्र विजय सिंह, कामता प्रसाद साहू, संजीव नायक, संजीवन राय, विक्रम सिंह, राजेन्द्र परिहार, अनिल कुमार शर्मा, प्रेमचंद मीना, सुधीर सक्सेना, सरिता दास, घनश्याम दास ने संबोधित किया | संचालन बांदा शाखा सचिव के के त्रिपाठी ने एवं आभार बांदा शाखा अध्यक्ष आर के सिंह ने व्यक्त किया |