झांसी। झांसी के थाना मऊरानीपुर क्षेत्र में तालाब में मानव कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया है। कंकाल करीब तीन महीने पुराना बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा कंकाल को तालाब से निकलवा कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

झांसी जिले के मऊरानीपुर थानान्तर्गत ग्राम बुढ़िया में सड़क किनारे तालाब है। उस तालाब में ग्रामीणों ने देर शाम एक नर कंकाल को पड़े देखा। नर कंकाल को देख वहां हड़कम्प मच गया। इसकी सूचना ग्राम प्रधान और थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और नर कंकाल को कब्जे में लिया। नर कंकाल युवक का बताया जा रहा है। वह किसका है और कहां से आया यह स्पष्ट नहीं हो सका। फिलहाल पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी है।