#Jhansi बेकाबू स्कार्पियो ने पूर्व प्रधान को रौंदा

0
36

झांसी। झांसी-कानपुर हाइवे पर थाना बड़ागांव क्षेत्र अंतर्गत बचावली पुल के पास गुरुवार की रात ऑटो से उतर कर सड़क किनारे खड़े पूर्व प्रधान को तेज रफ्तार में आ रही स्कार्पियों गाड़ी ने टक्कर मार दी जिससे वह उछल कर दूर गिरे। इसके बाद स्कार्पियो ने उन्हें रौंद दिया जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके से भागी गाड़ी व ड्राइवर की पुलिस तलाश कर रही है।

मृतक जुगल किशोर अहिरवार (59) पुत्र श्यामलाल अहिरवार मध्य प्रदेश के ओरछा थाना क्षेत्र के बसोवा गांव के रहने वाले थे और गांव के प्रधान भी रह चुके थे। परिजनों के अनुसार गुरुवार को वह कूलर खरीदने के लिए झांसी आए थे। झांसी से अपने लिए और रिश्तेदार के लिए दो कूलर खरीदे और आटो में रख कर गांव के लिए रवाना हो गए। रास्ते में बचावली पुल के पास ऑटो रुकवा कर उन्होंने हैंडपंप से पानी पिया और सड़क किनारे खड़े थे। तभी तेज गति में आ रही काले रंग की स्कॉर्पियों गाड़ी ने टक्कर मार दी।

इस घटनाक्रम में जुगल किशोर उछलकर कई फीट दूर फिक गए और दोबारा गाड़ी ऊपर चढ़ाते हुए आरोपी ड्राइवर गाड़ी को भगाकर ले गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए और उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जुगल किशोर की मौत के बाद घर परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस एक्सीडेंट करके भागी गाड़ी व चालक का पता लगाने में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here