होमगार्ड लिखित परीक्षा हेतु तीन दिवस विशेष गाड़ियों का संचालन 

0
10

झांसी। रेल प्रशासन द्वारा सर्व साधारण को सूचित किया जाता है आगामी यूपी होमगार्ड लिखित परीक्षा हेतु दिनांक 25, 26 तथा 27 अप्रैल को निम्नलिखित विशेष गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है तथा गाड़ियों के समय में आवश्यकता अनुसार परिवर्तन किया जा रहा है। :
• गाड़ी संख्या 64615 ललितपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी अपने वर्तमान प्रस्थान समय 18:00 बजे के स्थान पर 18:30 बजे प्रस्थान करेगी ।
• गाड़ी संख्या 64614 बाँदा-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी अपने निर्धारित समय 17:30 के स्थान पर 18:30 बजे प्रस्थान करेगी I
• एक विशेष गाड़ी का संचालन *वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से कानपुर* के मध्य (संभावित समय) 13:30 बजे किया जाएगा I इस गाड़ी को मौठ, एट, उरई कालपी, पुखरायां तथा भीमसेन स्टेशन पर ठहराव प्रदान किए जाएंगे I
• उपरोक्त के अतिरिक्त एक अन्य विशेष गाड़ी का संचालन *वीरांगना लक्ष्मीबाई से कानपुर* के मध्य किया जाएगा, जिसका संचालन समय 18:30 बजे होगा, यह गाड़ी मौठ, एट, उरई कालपी, पुखरायां तथा भीमसेन स्टेशन पर ठहराव प्रदान किए जाएंगे I
• *चित्रकूट धाम कर्वी से कानपुर* के मध्य एक विशेष गाड़ी का संचालन किया जाएगा जो की 19:00 चित्रकूट रेलवे स्टेशन से प्रस्थान कर अतर्रा, बांदा, घाटमपुर, हमीरपुर, रागोल, भरुआसुमेरपुर तथा भीमसेन स्टेशन पर ठहराव प्रदान किए जाएंगे I

इसी क्रम में एक अन्य विशेष गाड़ी के संचालन किया जाएगा जो *कानपुर से ललितपुर* के मध्य संचालित होगी, कानपुर स्टेशन से 17:20 बजे प्रस्थान कर यह गाड़ी भीमसेन, पुखरायां, कालपी, उरई, एट तथा वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर ठहराव प्रदान किए जाएंगे I

उपरोक्त गाड़ियों के संचालन के क्रम में गाड़ी संख्या 11802 प्रयागराज-ग्वालियर कानपुर से बांदा रेल खंड के मध्य इन दिनों 50 मिनट विलंबित होगी I जिस कारण से यह गाड़ी बांदा स्टेशन पर समय 12:25 बजे के स्थान पर 13:15 बजे पहुंचेगी I

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here