झांसी। उत्तर प्रदेश महिला व्यापार मंडल महानगर शाखा के तत्वधान में कड़ाके की सर्दी को देखते हुए रविवार को कंबल वितरण का कार्यक्रम उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय पटवारी एवं महिला थाना अध्यक्ष निलेश कुमारी के मुख्य आतिथ्य में व महानगर अध्यक्ष माला मेहरोत्रा की अध्यक्षता में किया गया।

रात्रि में सर्दी का प्रकोप देखते हुए महिला व्यापार मंडल ने सैकड़ों कंबल स्टेशन पर जाकर गरीब असहाय लोगों को वितरित किए। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष माला मल्होत्रा ने कहा कि व्यापार मंडल सदैव जनसेवा के काम में बढ़-चढ़कर सहभागिता करता है क्षेत्र की समस्याओं और उनके विकास के लिए सदैव तत्पर रहता है। कंबल वितरण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कैट के प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह दांगी, महिला व्यापार मंडल की संरक्षिका संजना पटवारी, संध्या सिंह, मंजिली देवरिया, ज्योति कंचन,रेखा श्रीवास, भावना तकसारी, किशोरी जी, रेखा अय्यर आदि उपस्थित रहे। अंत में आभार प्रेमलता सेन ने व्यक्त किया।