33 वीं वाहिनी पीएसी में नव नियुक्त रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत समारोह

0
11

586 प्रशिक्षु रिक्रूट आरक्षी परेड में हुए शामिल, शिवम तिवारी सर्वोत्तम प्रशिक्षु सम्मान से सम्मानित

झांसी। 33 वी वाहिनी पीएसी झांसी में वाहिनी के सेना नायक अजीत कुमार सिन्हा के निर्देशन में 21 जुलाई 25 से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नव नियुक्त रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह भव्यता के साथ आयोजित हुआ। परेड में 586 नव नियुक्त रिक्रूट आरक्षियों ने शानदार परेड का प्रदर्शन किया। परेड की सलामी झांसी मंडल के मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने ली। कार्यक्रम में जिलाधिकारी झांसी गौरांग राठी के अलावा पुलिस अधीक्षक जीआरपी बिपुल कुमार श्रीवास्तव, झांसी केंटोनमेंट के लेफ्टिनेंट कर्नल प्रवीण कुमार, लेफ्टिनेंट कर्नल अमीष जान्स , सूबेदार मेजर सिद्धांत मोहपात्रा ,प्रोफेसर विदित अहलावत, प्रोफेसर मुनेश अग्रवाल डा .तनुजा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

झांसी 33 वी वाहिनी पीएसी में वाहिनी के सेना नायक अजीत कुमार सिन्हा के निर्देशन में विगत 21 जुलाई 25 से पुलिस प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नव नियुक्त रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत परेड समारोह भव्यता के साथ रविवार को सम्पन्न हुआ। दीक्षांत परेड में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 586 नव नियुक्त रिक्रूट आरक्षियों ने परेड का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित अधिकारियों और दर्शकों का मन मोह लिया।

नव नियुक्त रिक्रूट आरक्षियों में आंतरिक एंव वाह्र परिक्षाओं में 1500 में 1248 सर्वाधिक अंक प्राप्त कर नव नियुक्त रिक्रूट आरक्षी शिवम् तिवारी ने सर्वाधिक अंक प्राप्त करने का रिकार्ड बनाया जिसे मंच कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के साथ सभी अतिथियों ने सम्मानित किया। इस अवसर आरटीसी प्रभारी श्रवण कुमार साहू, सूबेदार सैन्य सहायक धर्मराज सिंह भदौरिया, पीसी हरिनाम सिंह, पीसी आशीष साहू, सहायक शिविर पाल गजेन्द्र सिंह, मीडिया सेल प्रभारी मनोज कुमार शुक्ला समेत सभी अधिकारी कर्मचारी और नव नियुक्त रिक्रूट आरक्षियों के परिजन मौजूद रहे। दीक्षांत समारोह का शानदार संचालन सेवानिवृत्त सहायक सेना नायक डा. कर्ण सिंह यादव ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here