आईपीएल सट्टा माफियाओं ने चौकी प्रभारी को किया कुचलने का प्रयास, तीन गिरफ्तार, आठ फरार, लाखों की नकदी सीज
झांसी। झांसी पुलिस द्वारा ऑन लाइन सट्टा माफियाओं ने घेराबंदी करने के दौरान फॉर्च्यूनर गाड़ी से चौकी प्रभारी और उनकी टीम को कुचलने का प्रयास करते हुए टक्कर मार दी। जिससे चौकी प्रभारी और गाड़ी चालक घायल हो गया। इसके बावजूद पुलिस टीम ने भागने का प्रयास कर रहे सट्टा माफिया शुभम उपाध्याय निवासी छनियापुरा सहित तीन सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया। वही उनके प्रकाश में आए आठ साथी फरार हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस टीम ने पकड़े गए माफियाओं की बैंक अकाउंट की जानकारी कर करोड़ों रुपयों को सीज करा दिया है।
एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में आईपीएल क्रिकेट पर ऑन लाइन सट्टा खिलाने वाले माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नवाबाद थाना पुलिस को सूचना मिली कि फॉर्च्यूनर गाड़ी क्रमांक यूपी 93 बी एक्स 2777 में कुछ लोग मुस्तरा स्टेशन के पास घूम रहे है, यह एक बड़ा गिरोह है जो बड़े पैमाने पर ऑन लाइन क्रिकेट का सट्टा खिलाते हैं। इस सूचना पर नवाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार श्रीवास्तव, विश्विद्यालय चौकी प्रभारी निखिल अपनी अपनी सरकारी गाड़ियों से पुलिस टीमों के साथ मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान मुस्तरा से सखी के हनुमान मन्दिर के पास स्थित नवनिर्मित जेडीए कालोनी से पहाड़ी के रास्ते पर दबिश दी गयी तो एक सफेद रंग की फॉर्च्यूनर गाड़ी सवार तीन युवक पुलिस टीम को देख भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें रोकने का प्रयास किया तो फॉर्च्यूनर गाड़ी सवार सटोरियों ने पुलिस की गाड़ी को कुचलने का प्रयास करते हुए जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सरकारी गाड़ी में बैठे चौकी प्रभारी निखिल कुमार और उनका चालक चोट लगने पर घायल हो गए। पुलिस ने घेराबंदी कर फॉर्च्यूनर गाड़ी को रोक कर उसके अंदर सवार तीनों लोगों को दबोच लिया।
पूछताछ में पकड़े गए गाड़ी सवारों ने अपने नाम तिलयानी बजरिया निवासी शुभम उपाध्याय, पुरानी गल्ला मंडी रोड निवासी विजय बाधवा, डडियापूरा निवासी नितिन अग्रवाल बताया। पुलिस ने इनके कब्जे से एंड्रॉयड मोबाइल फोन, लाखों की नकदी, बरामद की है। वही पूछताछ के पकड़े गए तीनों सटोरियों ने पुलिस को बताया कि वह लोग ऑन लाइन क्रिकेट का सट्टा की बुकिंग करते है, जिसमें उन लोगों करोड़ों रुपया कमा कर जमीन, मकान ओर महंगी गाड़ियों में लगा दिया है। पूछताछ में उन्होंने अपने गिरोह में शामिल लोगों के नाम उन्नाव गेट निवासी पप्पू, छनीयापुरा निवासी पंकज राय, चौधरियाना निवासी सौरभ लिखधारी, सोनू चड्डा, कानपुर नगर निवासी हरीश कुमार, बड़ागांव गेट बाहर द्वारिका पुरी कॉलोनी निवासी आकाश पंचाल, प्रेमनगर नगरा निवासी सुमित साहू, रोशन बताए। पुलिस इनकी तलाश कर रही है।
सटोरियों के कब्जे यह हुआ बरामद, 50,00,000 की राशि फ्रीज
पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 08 मोबाइल फोन, 01 टैबलेट, 84,500/- रुपये, 01 फार्च्यूनर कार, एवं 100 करोड़ के अवैध सट्टे/जुए का बहीखाता बरामद किया गया, जिसमें अभियुक्तगण द्वारा ऑनलाईन सट्टा की विभिन्न वेबसाईट्स 1ex99.in, bbmw99.com जैसी विभिन्न साइटों के माध्यम से आईपीएल मैच पर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पाये गये। विभिन्न बैंक खातों में जमा 50,00,000/- की धनराशि को फ़्रीज़ कराया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 215/2026 धारा 109 (1), 111 (2) बीएनएस व धारा 3/13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया।
जुआ सट्टा से अर्जित चल अचल सम्पत्ति
अभियुक्तगण से पूछताछ करने पर जानकारी हुई कि इनके द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह बनाकर आर्थिक लाभ पाने के लिए ऑनलाईन/ऑफलाइन प्लेटफार्म उपरोक्त साइटों पर जुआ/सट्टा खिलाकर इनके द्वारा संचालित की जा रही एपआईडी से अर्जित अवैध धन को अलग-अलग बैंक खातों में जमा किया गया। अभियुक्त शुभम उपाध्याय द्वारा अवैध जुए व सट्टे से अर्जित धन को व्यक्तिगत, पत्नी एवं बच्चों के नाम से कुल 05 विभिन्न बैंक खातों में लगभग 50 लाख की धनराशि जमा की गई है। साथ ही झांसी शहर में विभिन्न स्थानों पर कुल 05 प्लाट व 02 फार्महाउस तथा 01 दुकान की खरीददारी इसी अवैध धन से की गई है। अभियुक्त नितिन अग्रवाल के द्वारा भी झांसी तथा धौलपुर राजस्थान में भूमि/प्लाट की खरीददारी अवैध जुए सट्टे से अर्जित धन से की गई है तथा अपने स्वयं व अपने परिवारीजन के नाम से विभिन्न बैंक खातों में जुए सट्टे से अर्जित अवैध धनराशि जमा की गई है एवं अभियुक्त विजय वाधवा द्वारा भी अवैध जुए सट्टे से अर्जित धन से चल अचल सम्पत्ति का निर्माण किया गया है। उपरोक्त अभियुक्तगण के बैंक खातों में जमा अवैध धनराशि को सीज/फ्रीज करने की कार्यवाही की गई।
प्रकरण में संलिप्त समस्त अभियुक्तगण के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज की गहन जांच की जा रही है। झाँसी पुलिस द्वारा इस संगठित सट्टा नेटवर्क के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए आगे गैंगस्टर एक्ट एवं संपत्ति कुर्की की कार्यवाही भी की जाएगी।
बरामदगी का विवरणः-1. 08 अदद मोबाइल फोन विभिन्न कम्पनियों के जिस पर आनलाईन सट्टा की वेबसाईट 1ex99.in admin.bbmw99.com और यूजर नेम SBA14 व पासवर्ड A12345 के माध्यम से फोन में लॉगिन है जिनके माध्यम से सट्टा खेला जाता है।जिसकी यूजर आईडी VIAJY40NEW3(C446210), bbmw99.com
2. 01 टैबलेट सट्टे से सम्बन्धित, 3. नगद 84,500/- रुपये, 4. एक अदद फार्च्यूनर कार न0 UP93 BX 2777, 5. 100 करोड़ के अवैध सट्टे/जुए का बहीखाता, 6. विभिन्न बैंक खातो में जमा 50,00,000/- की धनराशि को फ़्रीज़ कराया गया।
वॉछित अभियुक्तगणः- 1. पप्पू निवासी उन्नाव गेट, थाना कोतवाली झाँसी, 2. पंकज राय निवासी छनियापुरा, थाना कोतवाली झाँसी, 3. सौरभ लिखधारी निवासी चौधरियाना, थाना कोतवाली झाँसी, 4. सोनू चड्ढा निवासी किदवई नगर, जिला कानपुर नगर, 5. हरीश कुमार निवासी पनकी, जिला कानपुर नगर, 6. आकाश चंचलानी निवासी द्वारिका कॉलोनी, 7. सुमित साहू निवासी नगरा, थाना प्रेमनगर, झाँसी, 8. रोशन मुंशी (पता अज्ञात), 9. आशीष उपाध्याय पुत्र प्रभाकर उपाध्याय नि० तिलियानी बजरिया थाना कोतवाली, झांसी।
आपराधिक इतिहास (अभि० शुभम उपाध्याय) – 1. मु0अ0सं0 668/2019 धारा 147/ 323/ 452/ 504/ 506 भादवि0 थाना कोतवाली झाँसी, 2. मु0अ0सं0 04/2022 धारा 3/4 जुआ अधिनियम थाना कोतवाली झाँसी, 3. मु0अ0सं0 106/2022 धारा 323/504/506 भादवि0 थाना कोतवाली झाँसी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम – प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव, थाना नवाबाद, उपनिरीक्षक निखिल कुमार (चौकी प्रभारी विश्वविद्यालय), उपनिरीक्षक नवीन कुमार, कांस्टेबल अतुल कुमार, अखिलेश कुमार
बुंदेलखंड में बड़ा नाम है शुभम उपाध्याय
ऑन लाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने ओर बुकिंग के कारोबार में बुंदेलखंड में शुभम उपाध्याय एक बड़ा नाम है। यह वही नाम है जिसका एक पैर झांसी तो दूसरा पैर दुबई या अन्य विदेशों की यात्रा में रहता है। शुभम उपाध्याय गणेश उत्सव ओर दुर्गा उत्सव पर भोपाल, दिल्ली ओर मुंबई से बैंड बाजा ओर भंडारे का प्रसाद आदि वितरण टीमों को बुलाता था। शुभम उपाध्याय नोएडा में वर्ष 2023 में पकड़े गए सटोरियों की गिरोह से जुड़ा था। पुलिस पूछताछ में शुभम ने बताया कि उसने करोड़ों रुपया इस कारोबार में कमा कर मकान, महंगी गाड़ी, ओर जमीन कारोबार में लगा दिया है।













