Jhansi 15 फरवरी को केबिनेट मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार डॉ वीरेंद्र कुमार द्वारा मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष की उपस्थिति में गाड़ी संख्या 22129/30 लोकमान्य तिलक टर्मिनस प्रयागराज तुलसी एक्सप्रेस के निवाड़ी स्टेशन पर ठहराव का हरी झंड़ी दिखाकर शुभारंभ किया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री ने कहा कि आज निवाड़ी स्टेशन को गाड़ी संख्या 22129/30 लोकमान्य तिलक टर्मिनस प्रयागराज तुलसी एक्सप्रेस के रूप में एक नई एक्सप्रेस रेल सेवा प्राप्त हो रही है, इससे क्षेत्र की जनता सीधे देश की आर्थिक राजधानी मुंबई एवं तीर्थ राज प्रयागराज से जुड़ सकेगी। यह इस क्षेत्र के औद्योगिक विकास में भी यह ठहराव निश्चित रूप से अहम् भूमिका निभाएगा | उन्होंने रेलवे द्वारा उपलब्ध कराई जा रही दिव्यांग जन हेतु, व्हीलचेयर, रैंप, शौचालय और अमृत भारत योजना पर प्रसन्न जाहिर की।
मंडल रेल प्रबंधक ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय रेल सदैव ही आधुनिकतम सुविधायें प्रदान करने हेतु प्रयासरत है, साथ ही सुखमय यात्रा एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है I झांसी मंडल, भारतीय रेल के महत्वपपूर्ण अंग के रूप में अपने सभी सम्मानित रेल उपयोगकर्ताओं की सेवा में निरन्तर तत्पर है। मंडल द्वारा निरंतर यात्री सुविधाओं की बढ़ोतरी तथा उच्चीकरण किया जा रहा हैI समारोह का संचालन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल अभियंता (पूर्व) आई पी एस यादव, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त विवेकानंद नारायण सहित अन्य अधिकारी , निरीक्षक तथा कर्मचारी उपस्थित रहे |