मलासा-पामान नव विद्युतिकृत एवं दोहरीकृत रेलखंड का निरीक्षण व स्पीड ट्रायल
Jhansi. 20 फरवरी को प्रधान मुख्य बिजली इंजिनीयर उत्तर मध्य रेलवे अनूप कुमार अग्रवाल द्वारा झाँसी मंडल के मलासा-पामान रेलखंड पर दोहरी लाइन के विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया | इस दौरान बिजली, कर्षण से जुड़े सभी इंस्टालेशन खम्बे, OHE सहित सभी उपकरणों को आवश्यकतानुसार संचालित करते हुए विशेष रूप से परख की गयी |
रेलखंड में आने वाले ट्रैक्शन सब स्टेशन (कर्षण उप केंद्र) का भी सघन जायजा लिया।सभी संस्थापनों के कार्य गुणवत्ता की परख उपरान्त उक्त रेल खंड पर निरीक्षण विशेष गाडी से 110 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से विद्युत इंजन द्वारा स्पीड ट्रायल भी किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्यालय से आए अधिकारियों में उप मुख्य बिजली इंजिनीयर सुरेश तिवारी के साथ झाँसी मंडल से अपर मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार मिश्र, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (टीआरडी) मयंक शांडिल्य सहित अन्य अधिकारी व स्टाफ उपस्थित रहे |
21 फरवरी को रेल सुरक्षा आयुक्त के निरीक्षण उपरान्त प्राप्त संस्तुति अनुसार पूर्णतः संतुष्ट होने पर उक्त रेलखंड पर उपलब्ध दोहरी रेल लाइन संचालन हेतु उपलब्ध होगी | जिससे रेलों का पारागमन को अत्यधिक सुगमता तथा गति मिलेगी |