झांसी। हॉकी के जादूगर स्वर्गीय मेजर ध्यान चंद्र के पुत्र व कैप्टन रूप सिंह के भतीजे हॉकी विश्व कप विजेता अर्जुन अवार्ड से सम्मानित ओलंपियन अशोक ध्यानचंद को 1 मार्च को A.V. स्पोर्ट्स के संचालक फिरोज खान, अरबाज खान के प्रतिष्ठान पर हॉकी ग्वालियर से पंजीकृत N.R. C. स्पोर्ट्स क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्यों व खिलाड़ियों द्वारा सम्मानित किया गया। खेलों के लिए समर्पित झांसी से जिला क्रिकेट संघ सचिव /खेल विश्लेषक बृजेंद्र यादव को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी खिलाड़ियों को अशोक ध्यान चंद द्वारा उपहार देकर प्रोत्साहित किया। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए हॉकी ग्वालियर के मार्गदर्शन में हॉकी के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। साथ ही आयोजन समिति द्वारा अशोक ध्यानचंद को आगामी आयोजन जो हॉकी ग्वालियर एवं NRC स्पोर्ट्स के संयुक्त तत्वाधान में 10 मई 2023 को देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर (रामू भैया) के प्रिय खिलाडी स्व अनिकेत वरुण की स्मृति में स्टेट लेबल अवार्ड सेरेमनी के लिए आमंत्रित करने पर उन्होंने उपस्थित होने की सहमति दी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भागीरथ शर्मा, कमल किशोर, एम एल गुप्ता, हसरत कुरेशी, डी के सिंह, रईसुद्दीन, कोमल चौहान, रियाजुद्दीन, अशोक कुशवाहा, देवकीनंदन, नरेश नरवारे नरवारे, दीपक बाथम, शिवकुमार वरुण, जुबेर खान, महेश कुशवाहा, विकास रजक, शैलेंद्र सिंह आदि खिलाड़ी उपस्थित रहे।