झांसी। ऐतिहासिक झांसी के किले की तलहटी में झाँसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा रू. 6.03 करोड़ की लागत से  निर्मित जनरल विपिन रावत शहीद पार्क का शुक्रवार शाम को रंगारंग लोकार्पण कार्यक्रम हुआ।

लोकार्पण समारोह के अवसर पर इन्द्र धनुषी विद्युत छटा के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान बुंदेलखंड का परंपरागत राई नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके बाद भक्त प्रहलाद और होलिका पर्व पर आधारित नाटक का खुले आकाश के नीचे मंचन किया गया। इस नाटक के मंचन के बाद रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका और इसके बाद कथक नृत्य का आयोजन किया गया।

उक्त पार्क का अनुराग शर्मा सांसद झाँसी ललितपुर द्वारा उद्घाटन किया गया। उक्त पार्क में 22630 वर्गमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है जिसमे 950 मीटर लम्बा 2.7 मीटर चौड़ा मार्ग है। पार्क घास के लौन से ढका हुआ है तथा सुखदायक और ताजा वातावरण देने के लिए विभिन्न प्रकार के पौधे लगाये गये है। पार्क में कई बोलार्ड लाईटें लगायी गयी है जो रात्रिकालीन पार्क में सुन्दर लगती है। पार्क में बुजुर्गों को टहलने एवं बच्चों को खेलने की व्यवस्था दी गयी है। इस पार्क का व्यापक उद्देश्य परिदृश्य प्रदान करना जो झाँसी किले में आने वाले पर्यटकों जो झाँसी शहर में समय बिताना चाहते है उनके लिए एक यादगार अनुभव प्रदान करता है। साथ ही हमारी आशा है कि इस पार्क के माध्यम से बुन्देली कलाओं को प्रोत्साहन मिलेगा।
इस मौके पर रवि शर्मा सदर विधायक झाँसी, पवन गौतम अध्यक्ष जिला पंचायत झाँसी, रमा निरंजन सदस्य विधान परिषद, रामतीर्थ सिघल निवर्तमान महापौर, डॉ. आदर्श सिंह आयुक्त/अध्यक्ष झाँसी स्मार्ट सिटी, जोगेन्द कुमार पुलिस उप महानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र झाँसी, रविन्द्र कुमार जिलाधिकारी झाँसी, राजेश एस. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी, मो. कमर अपर नगर आयुक्त/अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, झाँसी स्मार्ट सिटी लि. एवं अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। मो. कमर अपर नगर आयुक्त/अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।