झांसी। जिले के लहचूरा थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़वा में आपसी विवाद के कारण पति ने विषाक्त खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी फांसी लगा ली, समय रहते उसे फांसी के फंदे से उतार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत में गम्भीर बनी हुई है।

झांसी जिले के लहचूरा थानान्तर्गत ग्राम गढ़वा निवासी लगभग 29 वर्षीय गजेन्द्र सिंह पटेल खेती किसानी करता था। उसकी मुन्नो देवी नाम की महिला से शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद उसकी पत्नी को पता चला कि उसका पति शराब पीने का आदी है। जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होने लगा। शनिवार को भी उनके बीच झगड़ा हुआ। जिससे नाराज होकर गजेन्द्र ने विषाक्त खा लिया। आनन-फानन में उसे झांसी मेडिकल कालेज लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

गजेन्द्र की मौत की खबर जब उसकी पत्नी को हुंई तो उसने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। इसी दौरान परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे फांसी से उतारा। इसके बाद उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां से से झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।पुलिस ने मृतक गजेन्द्र का शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।