बबीना पुलिस व NCB लखनऊ एवं राजस्व की सयुक्त टीमों द्वारा 3 हजार अफीम के पौधे किए नष्ट, एक बंदी

 

Jhansi. जनपद में अवैध मादक पदार्थों का निर्माण/बिक्री की प्रभावी रोकथाम के क्रम में थाना बबीना पुलिस व NCB लखनऊ एवं राजस्व की सयुक्त टीमों द्वारा ग्राम खजराहा खुर्द में 275 वर्ग मीटर क्षेत्र में अवैध अफीम पोस्ता की लहलहाती फसल को पकड़ा। टीम ने लगभग 3 हजार अफीम पोस्ता के पौधे नष्ट कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर कार्रवाई की। इसके कुछ दिनों पूर्व झांसी के रक्सा क्षेत्र में भी अफीम पोस्ता की लहलहाती फसल पकड़ी जा चुकी है।

खास सूचना पर बुधवार को थाना बबीना पुलिस व NCB लखनऊ एवं राजस्व की सयुक्त टीमों द्वारा बबीना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खजराहा खुर्द में गाटा संख्या 414 के 275 वर्ग मीटर पर अवैध अफीम पोस्ता की खेती का होना पाया गया। गाटा संख्या 414 के पंजीकृत स्वामी कैलाश पुत्र देवजू नि० खजराहा बुजुर्ग मजरा रामपुर थाना बबीना झाँसी। हैं। उक्त भूमि वर्तमान में रामसिंह पुत्र स्वo पन्नालाल नि0 खजराहा खुर्द थाना बबीना के कब्जे में है।

जांच में पता चला कि रामसिंह उपरोक्त द्वारा गाटा संख्या 414 के 275 वर्ग मी० पर अवैध अफीम पोस्ता की खेती की जा रही थी। जिसके सम्बंध में थाना बबीना पर धारा 8/18 (c) NDPS ACT पंजीकृत कर अभियुक्त रामसिंह पुत्र स्व0 पन्नालाल नि0 खजराहा खुर्द थाना बबीना झाँसी उम्र करीब 76 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त खेत में खड़ी अवैध अफीम / पोस्ता की खेती को NDPS ACT की धारा 48 के तहत जब्तीकरण व नष्टीकरण की कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त रामसिंह उपरोक्त को न्यायालय के समझ प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया। खेत से अफीम पोस्ता के लगभग 30 हजार पौधे उखाड़ कर जला कर नष्ट कर दिए गए।

कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में अशोक कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना बबीना झाँसी,  उ0नि0 प्रकाश सिंह चौकी प्रभारी भेल थाना बबीना, का0 राहुल यादव, अरविन्द चौकी भेल बबीना। NCB लखनऊ टीम का विवरण –  मनोज सिंह कनिष्क सूचना अधिकारी NCB लखनऊ, सुरेन्द्र सिंह कनिष्क सूचना अधिकारी NCB लखनऊ,  का0 रवि यादव, आरक्षी चालक राकेश कुमार NCB लखनऊ। राजस्व टीम में भानुप्रताप सिंह नायब तहसीलदार झाँसी व ओमप्रकाश लेखपाल खजराहा खुर्द भेल शामिल रहे।