लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, लोको इंस्पेक्टर की समस्याओं पर दिया ज्ञापन 

Jhansi. NFIR के राष्ट्रीय महामंत्री राघवैया के आह्वान पर और नार्थ सेण्ट्रल रेलवे इम्प्लाॅईज संघ के महामंत्री आर पी सिंह के दिशा निर्देशों पर लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, लोको इंस्पेक्टर के खिलाफ लिए गए निर्णयों/दंड के विरोध में 11 से 15 मार्च तक NCRES के द्वारा विरोध सप्ताह मनाया।

इसी क्रम में बुधवार को रनिंग स्टाफ की ज्वलंत समस्यायों के समाधान की मांग के लिए रैली और प्रदर्शन किया एवं मंडल रेल प्रबंधक को संबोधित ज्ञापन नार्थ सेण्ट्रल रेलवे इम्प्लाॅईज संघ के मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह एवं मंडल सचिव भानुप्रताप सिंह चंदेल ने अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन को सौंपा।

रैली में बड़ी संख्या में रनिंग स्टाफ के साथ साथ अन्य लोग भी शामिल रहे, जिसमें मुख्य रूप से आरती तमोरी, सुनीता झा, विवेक चढ्ढा,अश्विनी गोस्वामी, इंद्र विजय सिंह, संजीव नायक, कामता साहू, संजीवन राय, घनश्याम दास, विक्रम सिंह, मनोज बघेल, देवेन्द्र सिसोदिया, अरुण गुप्ता, सुनील राय, प्रमोद कुमार, नरेंद्र बागवार, मनीष मिश्रा, पंकज द्विवेदी, सुभाष चंद्र बोस, राजेन्द्र परिहार, गजेन्द्र साहू, अच्छे लाल प्रजापति, संदीप मिश्रा, रमाकांत शर्मा, तजेन्द्र सिंह, नरेंद्र सिंह, पंकज द्विवेदी, अंकित भटनागर इत्यादि सैकड़ों की संख्या में शामिल रहे:-

ज्ञापन के माध्यम से
1) लोको पायलट ,सहायक लोको पायलट से लंबी ड्यूटी करने के बाद रनिंग रूम पहुंचने पर मोबाइल फोन जमा करने के तुगलकी फरमान को निरस्त किया जाए क्योंकि रेलवे ने केवल सिम जारी की है मोबाइल प्रत्येक कर्मचारी की अपनी संपत्ति है |
2) सहायक चालक की सीनियरिटी की समस्यायों का समाधान जल्द से जल्द करके वरिष्ठ सहायक लोको पायलट की सूची समय पर जारी की जाए |
3) महिला रनिंग कर्मी की ड्यूटी दिन में ही लगाई जाए,लोको में भी टॉयलेट की व्यवस्था कराई जाए |
4)CCVRS को लोको केबिन से अविलंब हटाया जाए जिसके कारण गोपनीयता भंग होती है|
5) खंड में ज्यादा घंटे ड्यूटी होने पर क्रू को जल्द हेडक्वार्टर बुलाने की व्यवस्था की जाए |
6) आगरा से कोई भी मालगाड़ी थ्रू चलवाना बंद करके आगरा में नया क्रू लगाकर गाड़ी चलवाना सुनिश्चित किया जाए ताकि आगरा झांसी खंड में गाडियों का साईन रेस्ट किया जाना कम हो |
7) जूही लाॅबी में सहायक लोको पायलट और लोको पायलट की संख्या बढाई जाए क्योंकि लाईन का दोहरीकरण पूरा होने से यातायात में गुणोत्तर वृद्धि हुई है |
8) हाई स्पीड गाड़ी में सहायक चालक की जगह ,दोनों चालक की बुकिंग कराई जाए जिससे सुरक्षित रेल संचालन के साथ साथ रनिंग स्टाफ का प्रोमोशन समय से हो सके |
9) शंटिंग लोको पायलट के बार बार refusal देने के बाद भी प्रोमोशन का दबाव बनाना बंद किया जाए |
10) उदयपुरा में रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित मानक के अनुरूप रनिंग रूम उपलब्ध कराया जाए |
11) सही समय पर ,ज्यादा घंटे होने के बाद भी क्रू को रिलीफ ना करवाना , और क्रू पर गाड़ी चलाने का अनावश्यक दबाव बनाना, ट्रैफिक द्वारा क्रू का सही यूटिलाइजेशन नहीं कराना जैसे जिस पाथ पर क्रू लगा है वह पाथ ना मिलना और बाद में इधर उधर spare भेजना बंद किया जाए |
12) सही समय पर सभी वेतन भत्ते का भुगतान ना होना, समयोपरि भत्ते भुगतान 18 महीने से भी अधिक समय से लंबित है |
13) BMBS लोड के डिफेक्टिव ब्रेक सिस्टम के कारण हुए SPAD प्रकरण में crew को दंड देना बंद करें , बिना रोड लर्निंग के नियम विरुद्ध जबरदस्ती गाड़ी ना चलवाई जाए |
14) ड्यूटी पर अधिकारी से मिलने (जांच अथवा सक्षमता प्रमाण पत्र इत्यादि के लिए) जाने पर चैंबर के आस पास दिन भर घुमाना बंद किया जाए |
15) जिस सेक्शन में CMS में सही किलोमीटर नहीं दर्ज है उसमें न्यूनतम 120 किलोमीटर भुगतान सुनिश्चित किया जाए |
16) रनिंग स्टाफ के स्थानांतरण के आवेदन पर समय से कार्यवाही सुनिश्चित की जाए |
17) सहायक लोको पायलट से गार्ड का काम करवाना बंद किया जाए |
18) मुख्य लोको निरीक्षक की खाली पड़ी रिक्तियां को अविलंब भरा जाए और इसमें आ रही प्रशासनिक बाधाओं को जल्दी दूर किया जाए |
19) अभी जो हाल ही अधिकारीयों द्वारा यार्डो का डायग्राम बनाने का जो दिशा निर्देश जारी किया गया है ,इसका भी विरोध NFIR ने किया है, इसे तुरंत बंद किया जाए |
20) मालगाड़ी लोको पायलट, पैसेंजर लोको पायलट और मेल लोको पायलट की पदोन्नति प्रक्रिया निर्धारित समयान्तराल पर किया जाना सुनिश्चित किया जाए |