अपनी आवाज को दें नया मंच और बन जाइए वायस ऑफ बुंदेलखंड

0
12

झांसी आइडल बॉयज ऑफ बुंदेलखंड का तीन दिवसीय आयोजन

झांसी। “प्रयास सभी के लिए” संस्था एक बार फिर से बुंदेलखंड के सिंगर्स को निखारने और उन्हें झांसी के माध्यम से दिल्ली, मुंबई तक बड़ा मंच दिलाने के लिए झांसी आइडल बॉयज ऑफ बुंदेलखंड का तीन दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रथम चरण में ऑडिशन राउंड, दूसरे में सेमीफाइनल, तीसरे में ग्रैंड फिनाले रंगारंग कार्यक्रम के साथ होगा।

रविवार को मीडिया से रू-ब-रू प्रयास सभी के लिए संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गैंडा ने बताया कि उनकी संस्था सामाजिक, धार्मिक आयोजन लगातार करती आ रही है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी चौथा भव्य सिंगिंग शो “झांसी आइडल वॉयस ऑफ बुंदेलखंड” का स्वर का उत्सव, गायन का महाकुंभ हो रहा है। आइए अपनी आवाज को दें नया मंच और बन जाइए वायस ऑफ बुंदेलखंड।

उन्होंने बताया कि यह आयोजन ऑडिशन राउंड 23 मई को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक, सेमीफाइनल राउंड 24 मई को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक राजकीय संग्रहालय में होगा। सेमीफाइनल राउंड पास करने वाले सभी प्रतियोगियों का 26 मई को दीनदयाल सभागार में ग्रैंड फिनाले रंगारंग कार्यक्रम के साथ शाम पांच बजे से आठ बजे तक चलेगा।

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में 15 से तीस वर्ष तक आयु के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं और सीधे संस्था से या क्यू आर कोड के जरिए अपना आवेदन कर प्रतियोगिता में भाग ले सकते है। इस दौरान प्रतियोगिता का पोस्टर भी रिलीज किया गया।

उन्होंने कहा कि सुरों में वो जादू, जो दिलों को छू जाए, जो हर धड़कन को गीत बना जाए, ऐसे कलाकार इस प्रतियोगिता में भाग लेकर मंच पर अपनी पहचान दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार ओर प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में प्रतिभागियों को एंट्री बिल्कुल निशुल्क रखी गई है।

इस दौरान अध्यक्ष इं के डी गुप्ता, मुख्य कार्यक्रम संयोजक वैदेही शरण सरावगी, संरक्षक राम कुमार लोहिया, राजेंद्र अग्रवाल रज्जू, निवर्तमान अध्यक्ष राम बाबू शर्मा, महामंत्री नवीन श्रीवास्तव, कार्यक्रम सह संयोजक पवन नैयर, समन्वयक अविनाश दीक्षित, राकेश मेहरोत्रा, पूर्व अध्यक्ष सुनील करें, कोषाध्यक्ष दिनेश चौरसिया आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here