झांसी। दस दिन में लगातार दूसरी डकैती कांड की घटना और लगातार हो रही चोरियों की घटनाओं पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कानून व्यवस्था को आड़े हाथों लेते हुए सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने मेडिकल कालेज में चरमराई स्वास्थ्य सेवाओं व मरीज, तीमारदारों की दयनीय हालत पर भी सवाल खड़े किए हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य आज गुरसराय में जैन परिवार के घर हुई डकैती कांड की घटना में घायल गृह स्वामी से मुलाकात करने मेडिकल कॉलेज पहुंचे। डकैती कांड पीड़ितों ने वार्ता करने के बाद पूर्व मंत्री ने कानून व्यवस्था को आड़े हाथों लेते हुए जमकर प्रहार करते हुए कहा की झांसी अमन चैन की नगरी है और एक दम से लगातार बढ़ रहे अपराध की रोकथाम नही करना और जो अपराध घट चुके उनका खुलासा न होना कही न कही जिले की लचर कानून व्यवस्था दर्शाता है। उन्होंने कहा की दस दिन में दूसरी डकैती कांड की घटना और जनपद में एक माह में दो दर्जन से अधिक बड़ी चोरियों की घटनाएं होना जिले की लचर कानून व्यवस्था का प्रमाण है।

उन्होंने कहा की मेडिकल कोलेज में मरीज और तीमारदारों का बुरा हाल है। मशीनें खराब पड़ी है, हैंड सेनिटाइजर, ग्लव्स नही है। एक बैड पर दो दो मरीजों को बैठाया जा रहा है, स्ट्रेचर नही है। महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कोलेज लोग स्वास्थ्य होने आते है, लेकिन यहां की अव्यवस्थाएं मरीज की जान जोखिम में डाल रही हैं। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा की जल्द से जल्द अपराधों पर लगाम लगाई जाए और मेडिकल कॉलेज की बिगड़ी व्यवस्थाएं को दुरुस्त किया जाए।