झांसी। जिले के चिरगांव में पुलिस फायर ब्रिगेड के रिटायर्ड दरोगा की बेटी ने नौकरी नहीं मिलने से परेशान होकर घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका विगत दिवस एक स्कूल में इंटरव्यू देने गई थी, लेकिन जल्दबाजी में अपने डॉक्यूमेंट घर पर छोड़ आई। नौकरी न मिल पाने से वह डिप्रेशन में चली गई और फांसी लगाकर जान दे दी।

झांसी जनपद में चिरगांव थाना क्षेत्र के कस्बे में रहने वाले अशोक मिश्रा अग्निशमन विभाग में दरोगा पद से दो दिन पहले ही रिटायर्ड हुए थे। उनकी 27 वर्षीय बेटी अर्पणा मिश्रा उर्फ हेमू है। पिता अशोक मिश्रा ने बताया कि बेटी अर्पण पढ़ने में काफी होशियार थी। मैथ से बीएससी पास करने के बाद उसने बीटीसी की। इसके बाद मध्य प्रदेश में कुछ समय के लिए संविदा पर टीचर की नौकरी की थी। पिछले साल बिहार टीचर एग्जाम में वह एक नंबर से रह गई थी। अब उसने झांसी में सरकारी स्कूल में टीचर के लिए एप्लाई किया था। शुक्रवार को उसका इंटरव्यू था। इसमें ऑरिजनल डॉक्यूमेंट लेकर जाना था। लेकिन वह डॉक्यूमेंट घर पर भूल गई। जिसकी वजह से बेटी का सिलेक्शन नहीं हो गया। इससे वह डिप्रेशन में चली गई।

इसी डिप्रेशन में विगत रात बेटी ने खाना नहीं खाया और सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं आई तो उसे जागने पिता गया। कमरे का गेट अंदर से बंद था काफी आवाजे लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद सीढ़ी लगाकार कमरे के रोशनदान से अंदर देखा तो अर्पणा फांसी के फंदे पर लटक रही थी। इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। इसके बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।